Tulsi Plant Gardening Tips : तुलसी के पौधे को हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण बताया गया है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं. इसी के चलते ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा (Basil plant) लगाया जाता है. हालांकि, कई बार काफी देखभाल के बावजूद ये पौधा सूखने या ख़राब होने लगता है. ऐसे में आप यहां बताएं जा रहे टिप्स की मदद से तुलसी के पौधे को हमेशा हरा भरा रख सकते हैं.
01

अधिक पानी न डालें: बहुत लोग रोजाना सुबह तुलसी के पौधे में काफी सारा जल अर्पित करते हैं. जिसके चलते गमले में काफी मात्रा में पानी एकत्र होता जाता है. जिसकी वजह से तुलसी के पौधे की जड़ें सड़ने लग जाती हैं. इसलिए पौधे में जल तो अर्पित करें लेकिन ज्यादा मात्रा में जल चढ़ाने से बचें. इसके लिए किसी छोटे पात्र का इस्तेमाल करना बेहतर होगा. (Image-Canva)
02

मिट्टी में रेत मिलाएं: तुलसी के पौधे की मिट्टी में थोड़ा सा रेत मिक्स जरूर करें. दरअसल कई बार मिट्टी खराब होने पर पौधे को उचित मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त नहीं हो पाती है. जिसकी वजह से तुलसी का पौधा सूखने लग जाता है. इसलिए पौधे की मिट्टी में थोड़ी सी रेत मिला कर इसकी गुड़ाई करें. इस तरीके से ऑक्सीजन तुलसी के पौधे की जड़ों तक आसानी से पहुंचती है और प्लांट हेल्दी रहता है. (Image-Canva)
03

ज्यादा पत्ते न तोड़ें: बहुत लोग तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह से करते हैं. किसी को दवा के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन करना पसंद होता है. तो कुछ लोग धार्मिक कारणों की वजह से भी कई बार काफी ज्यादा मात्रा में तुलसी की पत्तियां तोड़ते रहते हैं. जिसकी वजह से तुलसी का पौधा सूखने लगता है. इसलिए ज्यादा मात्रा में तुलसी की पत्तियां तोड़ने से बचना चाहिए. (Image-Canva)
04

धूप और आग से दूर रखें: तुलसी को सीधे तौर पर बहुत ज्यादा तेज धूप में रखने से भी बचना चाहिए. इतना ही नहीं धूपबत्ती, अगरबत्ती और दीपक जैसी चीजों को भी पौधे के बहुत ज्यादा नजदीक न रखें. इससे पौधा तपिश की वजह से झुलसने लगता है. इसलिए तेज धूप और आग से पौधे को बचाना बेहतर रहता है. इससे बेसिल प्लांट हमेशा हरा-भरा बना रहता है. (Image-Canva)
05

नीम पाउडर का इस्तेमाल करें: तुलसी प्लांट लगाते समय मिट्टी में थोड़ा का नीम का पाउडर एड करना बेहतर रहता है. इससे तुलसी का पौधा जल्दी बढ़ता है साथ ही घना भी होता है. इतना ही नहीं इससे आपका पौधा हमेशा हरा-भरा और हेल्दी बना रहता है. (Image-Canva) (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)









