खौफनाक ब्लैकमेलर: दर्जनों महिलाओं और लड़कियों को फंसाया, अश्लील वीडियो-फोटो बनाए, कर डाले वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बाड़मेर की समदड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्लैकमेलिंग से आहत एक पीड़िता की हो चुकी है मौत
आरोपी के खिलाफ रेप और अन्य संगीन धाराओं में दर्ज हुआ केस

बाड़मेर. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) जिले की समदड़ी थाना पुलिस ने एक शातिर ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह आरोपी अब तक दर्जनों महिलाओं और लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो (Obscene videos and photos) बनाकर उनको वायरल कर चुका है. आरोपी इन अश्लील वीडियो और फोटो के दम पर महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनसे रेप कर रुपयों की वसूली भी कर चुका है. आरोपी महिलाओं और लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता है और फिर उनके साथ गंदी हरकतें कर उनके फोटो खींच लेता है और वीडियो बना लेता है. पुलिस अरोपी से पूछताछ में जुटी है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुकेश कुमार दमामी है. वह जेठंतरी गांव का रहने वाला है. समदड़ी थाने में 6 जून को एक मामला दर्ज हुआ था. उसमें पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया की मुकेश कुमार दमामी ने घर पर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर उसे पिला दी. बाद में आरोपी ने न केवल उसके साथ रेप किया बल्कि उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए.

लव मैरिज कर बेटी ने परिजनों को पहचानने से किया इनकार, दुखी पिता ने छपवा डाला शोक संदेश, और… 

आपके शहर से (बाड़मेर)

रुपये वसूल कर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए
आरोपी बाद में वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार करता रहा. इतना ही नहीं आरोपी का कई घरों में आना जाना है. उसने ऐसे कई महिलाओं और बालिकाओं को कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवाई मिलाकर पिला कर उनके अश्लील वीडियो और फोटो बनाए हैं. उसने उनको ब्लैकमेल कर पैसे भी वसूल किए और विडियो तथा फोटो भी वायरल कर दिए.

लव मैरिज कर खुश हुआ प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने दी तगड़ी धमकी, छीन गई रातों की नींद और दिन का चैन… 

एक पीड़िता की तो सदमे से हो चुकी है मौत
इससे एक पीड़िता को सदमे में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं एक पीड़िता की मां यह सब सहन नहीं कर सकी और उसकी भी सदमे से मौत हो गई. आरोपी ने तीन चार गांवों की महिलाओं को अपना शिकार बना रखा है. पुलिस ने प्रथम दृष्टया जुर्म प्रमाणित होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अब उसे रिमांड पर लिया है.

आरोपी के खिलाफ रेप और अन्य संगीन धाराओं में दर्ज किया केस
पुलिस आरोपी से इस बात खुलासा करने में जुटी हुई है कि उसने आगे किस किस को ये विडियो और फोटो दिए हैं. इसके साथ ही उसकी गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी कर रहे हैं.

Tags: Barmer news, Crime News, Rajasthan news, Rape Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें