Bihar University: पीजी नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक रंजन/मुजफ्फरपुर. बिहार विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र 2022-2024 में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बिहार विश्वविद्यालय के पीजी में नामांकन लेने की इच्छा रखने वाले छात्र 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

मुजफ्फरपुर के बिहार विश्वविद्यालय से पीजी में नामांकन करने के लिए होने वाली प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए छात्र को स्नातक में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी हैं. विद्यार्थी के पास स्नातक की मार्कशीट होना आवश्यक है. आवेदक विद्यार्थी के पास आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, बारहवीं की मार्कशीट, स्नातक उत्तीर्णता का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, प्रोविजनल सर्टिफिकेट साथ ही रिजर्वेशन छात्र के लिए जाति का प्रमाणपत्र, आर्थिक आरक्षण का सर्टिफिकेट आवश्यक है.

लॉ में एडमिशन के लिए होगी परीक्षा
लॉ कॉलेज में नामांकन लेने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा का आयोजन होगा. अब तक कॉलेज अपने आधार पर परीक्षा लेती थी, जो अब विश्वविद्यालय द्वारा ली जाएगी. बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि बिहार विश्वविद्यालय द्वारा लॉ में एडमिशन के लिए एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी की जा रही है. जून से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी. कुल 540 सीटों के लिए एंट्रेंस परीक्षा ली जाएगी. लॉ कॉलेज में दाखिला के लिए विवि द्वारा आयोजित एंट्रेंस परीक्षा में छात्र हिस्सा लेकर ही लॉ कर पाएंगे. बता दें कि एसकेजे लॉ कॉलेज, एमएस लॉ कॉलेज, आरपीएम कॉलेज में नामांकन ले सकते हैं.

Tags: Bihar News, Education news, Muzaffarpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें