ब्रिटेन में मैथ्स और साइंस के लिए भारतीय टीचर की जर्बस्त मांग, मिलेगी 27 लाख तक सैलरी, मिलेगा फ्री वीजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Teacher Jobs : अगर आपके पास बीएड की डिग्री है और आप गणित या साइंस के टीचर हैं तो ब्रिटेन आपका इंतजार कर रहा है. ब्रिटेन के स्कूलों में गणित और साइंस के टीचर्स की भारी कमी हो गई है. ब्रिटिश सरकार शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए एक अभियान चला रही है. जिसमें इस साल भारत और नाइजीरिया जैसे देशों से गणित, साइंस और भाषा के सैकड़ों शिक्षकों को ब्रिटेन लाया जाएगा

यह जानकारी ब्रिटिश मीडिया में प्रकाशित एक खबर से सामने आई है. खबर में कहा गया है कि 2023-24 में प्रयोगिक तौर पर चलाए जा रहे इंटरनेशनल रिलोकेशन पेमेंट्स (IRP) अभियान के तहत विदेशी शिक्षकों को ब्रिटेन लाया जाना है. इसके तहत वीजा, अप्रवासन, स्वास्थ्य सहित अन्य स्थानांतरण के खच भी वहन करेगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

रिपोर्ट के अनुसार चयनित शिक्षकों की पहले एक साल के लिए नियुक्ति होगी. इन्हें सालाना 27000 पाउंड के आसपास सैलरी मिलेगी. जो भारतीय रुपये में करीब 27 लाख रुपये होगा. इसके अलावा फ्री वीजा, हेल्थ और सोशल सिक्योरिटी जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

शिक्षक भर्ती की क्या है योग्यता

ब्रिटेन में टीचर बनने के लिए विदेशी शिक्षकों के पास एक ग्रेजुएशन की डिग्र, मान्यता प्राप्त शिक्षक-प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र और कम से कम एक साल पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए. साथ ही वह ग्रेजुएशन लेवल तक अंग्रेजी बोलने में सक्षम भी होना चाहिए.

ये भी पढ़ें 
Success Story : एक टीचर ने खड़ा किया 330 करोड़ का बिजनेस एम्पायर, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई

हायर एजुकेशन के लिए ये हैं भारत के 10 बेस्ट शहर, जहां हैं पढ़ाई के साथ नौकरी के भी खूब अवसर

Tags: Jobs news, Teacher job

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें