Asia Cup की तैयारी में जुटा पाकिस्तान, दूसरी ओर टीम बॉल टेम्परिंग में फंसी, करारी हार के साथ मिली तगड़ी सजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ियों का हमेशा से विवादों से नाता रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी एशिया कप की तैयारी में जुटा हुआ है.  लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान में टीम भेजने से इनकार कर दिया है. इस कारण अब तक वेन्यू पर फैसला नहीं हो सकता है. इस बीच पाकिस्तान की विदेशी धरती पर बड़ी फजीहत हुई है. टीम पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा और अंपायर ने उस पर पेनल्टी भी ठोक दी. इतना ही नहीं पाकिस्तान को जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-4 से करारी हार भी झेलनी पड़ी.

पाकिस्तान की ए टीम टीम अभी जिम्बाब्वे के दौरे पर है. वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 32 रन से जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज में बड़ी जीत हासिल की. जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 385 रन बनाए. लेकिन पारी के दौरान पाकिस्तान टीम पर अंपायर इनो छाबी ने बॉल टेम्परिंग के चलते 5 रन की पेनल्टी लगा दी. ये रन जिम्बाब्वे के कुल स्कोर में जोड़ दिए गए. इससे पहले क्रेग इरविन ने 195 रन की पारी खेलकर जिम्बाब्वे के स्कोर को 400 के नजदीक पहुंचाया.

शतकीय पारी में 28 बाउंड्री लगाई
जिम्बाब्वे की ओर से क्रेग इरविन ने 148 गेंद पर 195 रन की यागदार पारी खेली. हालांकि वे दोहरा शतक नहीं लगा सके. पारी के दौरान उन्होंने 22 चौके और 6 छक्के जड़े. इसके अलावा इनोसेंट किया ने 79 गेंद पर 92 रन बनाए. 10 चौका और 3 छक्का जड़ा. अंत में रेयान बर्ल ने 18 गेंद पर 31 रन की अहम पारी खेली. टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

यशस्वी जायसवाल WTC Final के लिए टीम इंडिया में शामिल, द्रविड़ ने दिलाई एंट्री, धोनी का साथी नहीं जाएगा इंग्लैंड

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उसने 10 ओवर में 50 रन पर 3 विकेट खो दिए थे. कप्तान कामरान गुलाम ने 56 रन बनाकर टीम को संभाला. वहीं रोहेल नजीर ने 91 गेंद पर 88 रन की पारी खेली. मुबासिर ने 115 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. पूरी टीम 353 रन बनाकर सिमट गई.

Tags: Asia cup, Pakistan, Pcb

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें