
हाइलाइट्स
टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर फिलहाल iOS वर्जन पर उपलब्ध.
यूजर्स फोटो से टेक्स्ट को अलग कर सकते हैं.
ये फीचर iOs 23.5.77 वर्जन में दिया गया है.
नई दिल्ली. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है. अब कंपनी ने आईओएस यूजर्स के लिए नया टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर (WhatsApp Text Detection Feature) जारी किया है. ऐप के नए वर्जन की मदद से आईओएस यूजर्स किसी फोटो पर लिखा टेक्स्ट कॉपी कर सकते हैं.
वॉट्सऐप का नया अपडेट बीटा वर्जन का हिस्सा नहीं है. प्लेटफॉर्म ने इसे स्टेबल यूजर्स के लिए जारी किया है. वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो (WABetaInfo) ने इस फीचर की डिटेल्स शेयर की हैं. जिन यूजर्स ने 23.5.77 वर्जन अपडेट किया हुआ है, इस फीचर का फायदा उन्हीं यूजर्स को मिलेगा. अगर आप एक आईओएस यूजर हैं और ये फीचर नहीं मिल रहा है, तो आपको ऐप स्टोर में जाकर वॉट्सऐप को अपडेट करना होगा. इसके बाद नया फीचर दिखने लगेगा.
व्यू वन्स मोड पर सेंड की हुई फोटोज को सपोर्ट नहीं
टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर में यूजर अगर किसी फोटो पर लिखा हुआ टेक्स्ट रिमूव करना चाहते हैं या कॉपी करना चाहते हैं तो उसके लिए यहां एक ऑप्शन दिखाई देगा. ऑप्शन पर क्लिक करके आप फोटो से टेक्स्ट हटा सकते हैं और कॉपी भी कर सकते हैं. यह फीचर व्यू वन्स मोड पर सेंड की हुई फोटोज को सपोर्ट नहीं करता है.
21 नए इमोजी रोलआउट कर रही WhatsApp
वॉट्सऐप कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर के लिए 21 नए इमोजी रोल आउट कर रही है. वेबबीटाइंफो के मुताबिक, इन 21 इमोजी को भेजने के लिए यूजर्स को अलग-अलग कीबोर्ड को डाउनलोड करने और उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी. इन इमोजीस को सीधे आधिकारिक वॉट्सऐप कीबोर्ड से भेजा जा सकता है.
.
Tags: Whatsapp, WhatsApp Features, Whatsapp update
FIRST PUBLISHED : March 19, 2023, 23:16 IST









