Watch Video : भीलवाड़ा में दिखा नाग-नागिन के डांस का खूबसूरत नजारा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि पायक/ भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले में प्रकृति का एक ऐसा खूबसूरत नजारा देखने को मिला जहां पर 2 सांप नृत्य करते हुए दिखाई दिए. वैसे तो आपने टीवी सीरियल और कई जगहों पर दो सांपों की लड़ाई तो कई बार देखी होगी. मगर क्या आपने कभी दो सांपों को नृत्य करते हुए दिखाई दिए. दरअसल यह खूबसूरत नजारा भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी के भगवानपुरा रोड स्थित देवनारायण मंदिर के सामने एक कच्चे रास्ते पर दिखाई दिया. नाग-नागिन का डांस यह नृत्य ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया और करीब 30 मिनट तक लोग अपने मोबाइल कैमरे में नाग-नागिन के खूबसूरत नजारे को कैद किया. उल्लेखनीय हे कि गर्मी के सीजन में मई जून का महीना सांपों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह महीना इन सांपों के लिए मिलन का समय होता है.

मौके पर मौजूद देवकरण सैनी ने बताया कि भगवानपुरा रोड स्थित देवनारायण भगवान मंदिर मार्ग में स्थित कच्चे रास्ते लर यह पर धामन नाग नागिन का जोड़ा एक दूसरे से लिपटकर 30 मिनट तक अठखेलियां करता रहा. वहीं उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहां मौजूद कई ग्रामीणों ने उनके इस खूबसूरत नजारे को भी अपने फोन में कैद कर लिया.

वन विभाग के अधिकारी के अनुसार यह धामन सांप का जोड़ा था. इस सांप में किसी भी प्रकार का जहर नहीं पाया जाता है जबकि ये सांप दूसरे सांपों से ज्यादा बड़े होते हैं इनकी लंबाई 8 से 10 फीट तक होती है. इसके साथ इनकी रफ्तार भी अधिक होती है यह सांप बिना फन के होते हैं और इनकी पहचान करने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है. जबकि इन सांपों का मुख्य भोजन चूहे हैं इसी वजह से ये खेतों या फिर घर के आसपास दिखाई देते हैं.

मई-जून सांपों के लिए महत्वपूर्ण
ऐसी मान्यता है कि दो सांपों का मिलन (Snakes Mating) दुर्लभ पल होता है जो आसानी से देखने को नहीं मिलता. वैसे तो सांपों का मेटिंग पीरियड अप्रेल -मई – जून माह में गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही शुरू हो जाता है. भीलवाड़ा उप वन संरक्षक के अनुसार सांपों का मिलन शहर की हलचल से दूर एंकात स्थान पर होता है. यह दृश्य आसानी से आबादी वाले क्षेत्रों में देखने को नहीं मिलता है. इस दौरान नर और मादा सांप एक दूसरे से लिपट कर मिलन करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 19:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें