
Success Story : बिजनेस तो कई लोग करना चाहते हैं. लेकिन अच्छी सैलरी मिल रही हो तो ऐसा कम लोग ही कर पाते हैं. लेकिन तेलंगाना के एक शख्स ने अच्छी खासी जॉब छोड़कर बंटे की बोतल यानी गोली सोडा बेचने का बिजनेस शुरू कर दिया. आईटी सेक्टर की जॉब छोड़ने वाली शख्सियत का नाम तुला रघुनाथ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुला रघुनाथ एक बड़ी आईटी कंपनी में काम किया करते थे. हर महीने अच्छी सैलरी मिलती थी. वह इससे खुश भी थे. लेकिन उनके मन में अपने कारोबार की बात चल रही थी.
तुला रघुनाथ बतात हैं कि मैंने एक बार कोयम्बटूर में गोली सोडा देखा था. मुझे इसका हिसाब बढ़िया लगा. पहली बार 15-20 साल पहले करीमनगर में देखा था, जब हम बच्चे थे. मुझे लगा कि हमारे यहां कोई नहीं बनाता-बेचता. तो यह कारोबार चल सकता है. लेकिन मैं निश्चित नहीं था कि यह कारोबार चलेगा.
परिवार के विरोध का करना पड़ा सामना
रघुनाथ बताते हैं कि जब मैं बंटा की बोतल बेचने के बारे में सोच रहा था तब मेरी शादी तक नहीं हुई थी. अगर इसमें फेल हो जाता तो शादी के लिए रिश्ते भी नहीं आते. उधर, जब पहली बार परिवार के साथ यह आईडिया शेयर किया तो उनके विरोध का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर अगर मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर ही रहता तो शादी के लिए रिश्ते भी आते रहते. परिवार भी खुश था. कोई रिस्क भी नहीं था. अंतत: उन्होंने रिस्क उठाना ही तय किया.
मकान गिरवी रखकर शुरू किया बिजनेस
रघुनाथ ने नौकरी छोड़कर साल 2020 में 30 लाख रुपए निवेश के साथ गोली सोडा बिज़नेस शुरू कर दिया. इसके लिए उन्हें मकान गिरवी रखना पड़ा और यहां-वहां से उधार भी लेना पड़ा. कई लोगों ने कहा कि गोली सोडा का बिजनेस जोखिम भरा है. लेकिन इसकी परवाह न करते हुए रघुनाथ ने इसमें कदम रखा.
100 लोगों को दे रहे नौकरी
पहले बंटे की बोतल पर न्यूट्रिशन वैल्यू आदि नहीं छपे होते थे. रघुनाथ ने यह भी शुरू किया और बोतल डिजाइन की. लाइसेंस और मंजूरियां ली. रघुनाथ आज के समय में 100 लोगों को नौकरी देने के साथ लाखों कमाई कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें
Success Story : एक टीचर ने खड़ा किया 330 करोड़ का बिजनेस एम्पायर, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई
हायर एजुकेशन के लिए ये हैं भारत के 10 बेस्ट शहर, जहां हैं पढ़ाई के साथ नौकरी के भी खूब अवसर
.
Tags: Job and career, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 19:45 IST









