Saharanpur News : जीएनजी मॉल की घटना से हादसे से अस्पताल प्रबंधन ने नहीं लिया सबक, लिफ्ट में हो सकता है बड़ा हादसा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल त्यागी/सहारनपुर. बिल्डिंग, हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल, आवासीय फ्लैट आदि में सुविधा को सुगम बनाने के लिए लिफ्ट का प्रयोग किया जाता है. लेकिन कई बार यह लिफ्ट सुविधा की जगह जान-माल के नुकसान का कारण भी बन सकता है. ऐसे ही 2 दिन पूर्व एक हादसे में सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल की खराब लिफ्ट से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. इसी तरह शहर के एक प्रमुख अस्पताल की खराब लिफ्ट भी चर्चा का विषय बनी हुई है. वी-ब्रास नाम के इस अस्पताल में लगी लिफ्ट के खराब दरवाजे कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है.

जनपद के प्रमुख अस्पताल वी- ब्रॉस में भी मरीजों के आने-जाने व तीमारदारों के लिए लिफ्ट है. इस लिफ्ट मे एक सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात है जो लोगो की मदद करता है. लेकिन जब लिफ्ट ऊपर से निचे के फ्लोर पर आ जाती है तो ऊपर के दरवाजे खुले रहने की वजह से लिफ्ट बड़े हादसे को दावत देती नजर आती है. मॉल मे इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है . अस्पताल प्रबंधन की इस अनदेखी के कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना से जानमाल के नुकसान होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

60 फीट नीचे गिरा अमन, हुई दर्दनाक मौत
अमन और उसके दोस्तो ने मॉल से नीचे आने के लिए लिफ्ट का सहारा लेने का प्लान बनाया था. लिफ्ट खराब होने के कारण जब वह सफल नही हुए तो, अमन द्वारा लिफ्ट के दरवाजे पर हाथ लगाते ही लिफ्ट का टूटा एक दरवाजा अंदर की ओर चला गया. इसी दौरान अमन अपना संतुलन खो बैठा तथा दरवाजे के खुलते ही लिफ्ट में अमन 60 फीट नीचे गिर गया. युवक की आंख में सरिया घुसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. अमन के दोस्तो ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को फोन पर दी.पुलिस व परिजनों के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला गया.

परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मॉल की लिफ्ट खराब पड़ी थी. जिसमें अमन ने अपने तीन साथियों के साथ पहुचकर लिफ्ट खोलने का प्रयास किया, इस दौरान दरवाजे को धक्का देने से अमन अपना संतुलन खोने के बाद घटना का शिकार हो गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Tags: Saharanpur news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें