Badrinath Yatra 2023 : बद्रीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद, जानिए कारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनिया मिश्रा/चमोली. बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सभी श्रद्धालुओं के लिए छः माह के लिए खोल दिए गए थे, शुरुआती दौर में यात्रियों को पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हो सकी थी जिससे यात्री बेहद दुखी दिखाई दे रहे थे. लेकिन अब कपाट खुलने के लगभग एक माह बाद स्थिति बदली है, चलिए इस रिपोर्ट में आपको सुनाते हैं श्रद्धालु क्या कहते हैं.

इन दिनों बद्रीनाथ धाम में हर रोज 20 हजार से अधिक श्रद्वालु पहुंच रहे हैं. कपाट खुलने के बाद पहले ही महीने में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 4 लाख पार कर गया है. खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. शासन-प्रशासन द्वारा धाम में तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया की जा रही है. तीर्थयात्री भी शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे हैं.

उड़ीसा के श्रद्धालु की अपील
जगन्नाथ धाम उड़ीसा से बद्रीनाथ पहुंचे देवाशीश शाहू ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि श्री बद्री नारायण के दर्शन करने के बाद उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है.व्यवस्थाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बद्रीनाथ में अच्छे से यात्रा संचालित हो रही है. व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है .इसके लिए उत्तराखंड धामी सरकार एवं प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद. खुशी से झूमते इस श्रद्धालु ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड स्वर्ग के समान है. उड़ीसा में इन दिनों जहां सूरज आग उगल रहा है. वही बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है मेरे मन की अनुभूति इस बात से ही लगा सकते है. बद्रीनाथ में नारायण के दर्शन के साथ ही उन्हें पहली बार प्रकृति का यह निराला और अनुपम अनुभव भी देखने को मिला है. उन्होंने उड़ीसा वासियों से बद्रीनाथ आने की अपील भी की.

क्यू मैनेजमेंट सिस्टम से नहीं हुई परेशानी
राजस्थान जयपुर की याशिका व उनकी माता संधु ने कहा कि बद्रीनाथ आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. बद्रीनाथ तप्तकुंड में स्नान, दर्शन के लिए टोकन व क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है. मंदिर में अच्छे से दर्शन हो रहे है. यहां उन्हें कोई भी परेशानी नही हुई है और वे बेहद खुश है.गुजरात सूरत से अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ पहुंचे पाइनल डाकोरिया ने कहा कि बद्रीनाथ में उन्हें अच्छे से दर्शन हुए है. बद्रीनाथ तक सड़क कनेक्टिविटी की अच्छी सुविधा हो गई है. मास्टर प्लान के अन्तर्गत बद्रीनाथ में जो विकास कार्य हो रहे है आने वाले समय में यहां पर और भी सुविधा तीर्थयात्रियों को मिलेगी. ऐसा मुझे यहां पर लगे मास्टर प्लान की होर्डिग्स देख कर लग रहा है. वो फिर से बद्रीनाथ जरूर आएंगे.

10 साल में बहुत हुआ विकास
मुरादाबाद के हेमंत चौहान ने कहा कि वो पहले भी बद्रीनाथ आ चुके है. बद्रीनाथ में पहले से काफी अच्छी व्यवस्थाएं हो गई है उत्तराखंड सरकार यहां पर बहुत अच्छा काम कर रही है.महाराष्ट्र से आए श्रद्वालु प्रहलाद ने कहा कि वो पिछले 10 वर्षो से लगातार बद्रीनाथ आ रहे है. पहले की तुलना में अब यहां बहुत सुविधा मिल रही है. जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा रहे है. धाम में साफ-सफाई से लेकर ठहरने की अच्छी व्यवस्थाएं है. श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिल रही है. उन्होंने शासन प्रशासन की सराहना करते हुए अच्छी यात्रा व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया.

सुखद रही बद्रीनाथ धाम की यात्रा
बिजनौर यूपी के भूपति कुमार, छत्तीसगढ के भगवंत राम एवं मध्य प्रदेश के गोलू रघुवंशी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बद्रीनाथ में यात्रा बहुत ही सुखद रही. धाम में तीर्थयात्रियों के लिए जो सुविधा होनी चाहिए वो सब उन्हें यहां पर मिला है. प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है. यहां पर किसी तरह की परेशानी नही हुई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें