‘खुश हूं कि मैं वहां…’, विपक्ष के बायकॉट के बीच नए संसद भवन को लेकर आया शरद पवार का बयान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने रविवार को कहा कि वह नए संसद भवन के उद्घाटन को देखकर खुश नहीं हैं. उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने के बाद आया है. शरद पवार ने कहा कि उन्होंने सुबह नई संसद का उद्घाटन समारोह देखा और इस बात से खुश हैं कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने नई संसद के उद्घाटन समारोह को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा, ‘मैंने सुबह कार्यक्रम देखा. मुझे खुशी है कि मैं वहां नहीं गया. नई संसद के उद्घाटन का जो कार्यक्रम हुआ उसे देखकर मैं चिंतित हूं कि क्या हम देश को पीछे ले जा रहे हैं? क्या यह आयोजन सीमित लोगों के लिए ही था?’ उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की समाज की अवधारणा के ठीक उलट है.

ये नेहरू की सामाजिक अवधारणा से उलट आयोजन: शरद पवार
उन्होंने कहा, ‘वहां जो हो रहा है वह पंडित नेहरू के ठीक उलट है, जिनकी आधुनिक विज्ञान पर आधारित समाज बनाने की अवधारणा थी. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को आमंत्रित करना सरकार की जिम्मेदारी है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद थे, लेकिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यसभा के प्रमुख, वहां मौजूद नहीं थे. इसलिए ऐसा लगता है कि यह सीमित लोगों के लिए ही था.

हमारा पुरानी संसद से विशेष संबंध
पवार ने कहा, ‘हमारा पुरानी संसद से विशेष संबंध है, न कि केवल इसका सदस्य होने के नाते… हमारे साथ इस नई इमारत के बारे में कुछ भी चर्चा नहीं की गई थी… बेहतर होता कि हर कोई इसमें शामिल होता.’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने भी उद्घाटन को ‘अधूरा कार्यक्रम’ करार दिया. उन्होंने कहा विपक्ष के बिना एक नया संसद भवन खोलना और अपूर्ण आयोजन है. इसका मतलब है कि देश में कोई लोकतंत्र नहीं है.’

इससे पहले रविवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पट्टिका का अनावरण करके और लोकसभा कक्ष में ‘सेंगोल’ स्थापित करके नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया.

Tags: Narendra modi, New Delhi news, New Parliament inauguration, Sharad pawar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें