लखनऊ/अंजलि सिंह राजपूत. लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र छात्राओं की नौकरी की राह अब और आसान होने जा रही है. छात्र-छात्राओं को वक्त के साथ बदल रहे कई ट्रेंडिंग कोर्स ऑनलाइन करने का मौका मिलेगा. यह सभी कोर्स एकदम मुफ्त होंगे. इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने रविवार को बीएसएन इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं.
विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर प्रो पूनम टण्डन के साथ इति चौधरी (BSN Infotech), गौरव निगम और सौरभ शुक्ला भी हस्ताक्षर करने के दौरान मौजूद रहे.
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस एमओयू का उद्देश्य लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन VidyaBridge पोर्टल के माध्यम से नवीन ट्रेंड के अनुसार व्यवहारिक ज्ञान से समृद्ध कई व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध कराना है. छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली, क्रियाकलाप, उनके लिये आवश्यक स्किल्स का ज्ञान और रोजगार के लिए आवश्यक विभिन्न क्षेत्रों का व्यवहारिक ज्ञान, इंटरव्यू कौशल, व्यक्तित्व विकास, कम्प्यूटर और एंटरप्राइज स्तर (ERP) सॉफ्टवेयर का कार्य अनुभव दिया जायेगा.
आपके शहर से (लखनऊ)

New Parliament: नई संसद में पूजा कराने वाले पुजारियों को स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया कट्टरपंथी ब्राह्मण, सेंगोल के लिए कही ये बार

Niti Aayog Recruitment 2023: नीति आयोग में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, जल्द करें अप्लाई, 2 लाख से अधिक है सैलरी

Railway Recruitment 2023: रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का शानदार अवसर, 10वीं, ITI पास करें आवेदन, होगी अच्छी सैलरी

Sarkari Naukri 2023: स्किल डेवलपमेंट विभाग में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 43 साल वाले भी करें आवेदन, 1.29 लाख है सैलरी

UPPSC PCS Result 2023: कहां से डाउनलोड करें यूपी पीसीएस का रिजल्ट? काम आ सकती है जानकारी

UPSC Civil Services Prelims 2023: कल लखनऊ के 86 केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 40024 अभ्यर्थी होंगे शामिल

UPSC Recruitment 2023: भारत सरकार में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, बस करना है ये काम, होगी अच्छी सैलरी

लखनऊ की इस धर्मशाला में सिर्फ 100 रुपए में मिलते हैं कमरे, एसी से लेकर गीजर तक उपलब्ध

यूपी सहित पांच राज्यों में यूनानी चिकित्सा में होने जा रहा बड़ा काम, गंभीर बीमारियों का भी होगा इलाज

IRCTC Recruitment 2023: आईआरसीटीसी में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, कल से शुरू हो रहा ये प्रोसेस

Sarkari Naukri: 86400 मंथली सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो ONGC MRPL में तुरंत करें आवेदन, चाहिए ये योग्यता
नौकरी के रास्ते खुलेंगे
उन्होंने बताया कि इससे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर के साथ-साथ स्व-रोजगार के लिए आवश्यक ज्ञान भी मिल सकेगा. लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए ये सभी कोर्स एक दम मुफ्त होंगे.
ऐसे लें जानकारी
सबसे पहले छात्र छात्राओं को बीएसएन इंफोटेक प्राइवेट से VidyaBridge पोर्टल द्वारा करियर उन्मुख ऑनलाइन व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कराना होगा. इसके जरिए छात्र-छात्राएं उद्योग के लिए तैयार कौशल, आईटी कौशल और संगठन द्वारा उपयोग किए जाने वाले ERP सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों के बारे में जानेंगे और यह भी जानेंगे कि साक्षात्कार, संचार और सॉफ्ट कौशल सहित साक्षात्कार में खुद को कैसे प्रस्तुत किया जाए. ज्यादा जानकारी के लिए निम्न URL पर विद्याब्रिज पोर्टल पर जा सकते हैं – https://www.vidyabridge.bsninfotech.net/
.
Tags: Lucknow news, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 17:38 IST









