06

इंग्लैंड में खेली गई अजिंक्य रहाणे की बीती 7 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने 0, 14, 10, 18, 61, 1 और पांच रन ही बनाए हैं. एक अर्धशतक के अलावा उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है. साल 2021 में इंग्लैंड दौरे के दौरान रहाणे ने यह प्रदर्शन किया था. इसके बाद न्यूजीलैंड और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खराब प्रदर्शन को देखते हुए उनकी टीम से छुट्टी कर दी गई थी. इंग्लैंड की धरती पर रहाणे ने खेले 15 मैचों में 26 की औसत से 29 पारियों में 729 रन बनाए हैं. अब वो वापसी करने जा रहे हैं. (AFP)
Author: Up Head Line
Views: 37









