Alto या WagonR नहीं, सेकेंड हैंड मार्केट में ये कार काट रही बवाल! बिना दाम पूछे खरीद रहे लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



यूज्ड कार बाजार में कई ऐसी कारें हैं जिनकी डिमांड ऑल्टो और वैगनआर जैसी कारों से भी अधिक है. दरअसल, यूज्ड कार रिटेलिंग प्लेटफॉर्म स्पिनी द्वारा जारी 2023 की पहली तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, रेनो क्विड (Renault Kwid) यूज्ड कार बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक के रूप में उभरी है. (तस्वीर: Renault)

रिपोर्ट में बताया गया है कि रेनो क्विड को ग्राहक अच्छी ब्रांड वैल्यू, सेफ्टी फीचर्स और माइलेज के चलते खूब पसंद कर रहे हैं. यह कार एक छोटी फैमिली के लिए फिट बैठती है और इसका मेंटेनेंस कॉस्ट भी ज्यादा नहीं है. (तस्वीर: Renault) मौजूदा समय में रेनो क्विड में इंडियन स्टैंडर्डस के अनुसार सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स के साथ आ रही है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स हैं. (तस्वीर: Renault) इसके अलावा ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और सीट बेल्ट लोड लिमिटर, सीट बेल्ट प्रीटेंशनर सहित सेगमेंट में सबसे अधिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. (तस्वीर: Renault) रेनो ने क्विड के 800cc इंजन मॉडल को बंद कर दिया है. इसे 0.8-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध कराया गया था. बताया जाता है कि भारत में रियल- टाइम ड्राइविंग एमिशन (RDE) नॉर्म्स के लागू होने के बाद इसे कंपनी ने अपडेट नहीं किया. (तस्वीर: Renault) इसके बंद होने के बाद अब रेनो क्विड केवल 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है. मौजूदा समय में Kwid की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.7 लाख रुपये से 6.32 लाख रुपये के बीच है. (तस्वीर: Renault) रेनो इंडिया, Renault S.A.S फ्रांस की पूर्ण स्वमित्व वाली कंपनी है. भारत में रेनो रेनॉल्ट इंडिया चेन्नई के ओरगदम में स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में कारों का निर्माण करती है, जिसकी क्षमता 4,80,000 यूनिट प्रति वर्ष है. (तस्वीर: Renault)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें