भोपाल. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 26-27 मई को को मध्य प्रदेश में आईएसआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. एनआईए ने एमपी पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के साथ मिलकर जबलपुर में 13 जगहों पर छापेमारी की. रात भर चली इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबलपुर से गिरफ्तार आरोपियों को 27 मई को भोपाल लाया गया. उन्हें यहां जिला अदालत में एनआईए की स्पेशल कोर्ट रघुवीर प्रसाद पटेल के सामने पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 3 जून तक रिमांड पर भेज दिया है. इन तीन के अलावा भी कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120-B, 295 (A),16, 17, 18, 18-B, 20, यूएपीए के तहत कार्रवाई की है. एजेंसी ने जबलपुर में 13 जगहों पर रातभर छापेमारी मारी की. उसे बाद उसने सैयद ममूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया. एजेंसी ने बताया कि तलाशी के दौरान भारी मात्रा में धारदार हथियार, गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं. सभी चीजों को जब्त कर लिया गया है.
भोपाल में भी छापेमारी के संकेत
बताया जाता है कि एनआईए भोपाल और उसके आसपास के एजुकेशन सेंटर पर भी दबिश देने की योजना बना रही है. क्योंकि, कई दिनों पहले भोपाल के मुंशी हुसैन खां एजुकेशन सेंटर के प्रिंसिपल समी रिजबी को भी हिरासत में लिया गया था. वह भी एक कोचंग सेंटर चलाता है. इसके अलावा भोपाल के पास भोजपुर के एक मदरसे में भी संदिग्ध आतंकियों ने कुछ इस्लामिक साहित्य रखा था. पूछताछ में पता चला था कि वे भोपाल के अचार पुरा में एक फार्म हॉउस पर न केवल रहे थे, बल्कि ट्रेनिंग भी ली थी.
आपके शहर से (भोपाल)

Baba Bageshwar ने किया बड़ा दावा, पाकिस्तान बनेगा ‘Hindu Rashtra’! | MP News | Dhirendra Shastri

New Parliament Inauguration : नए संसद में PM Modi ने Sengol को किया दंडवत, लोकसभा में किया स्थापित

New Parliament Inauguration : PM Modi ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, तस्वीरों में देखिए | Top News

Railway Recruitment 2023: रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का शानदार अवसर, 10वीं, ITI पास करें आवेदन, होगी अच्छी सैलरी

New Parliament Inauguration : नए संंसद भवन स्थापित हुआ Sengol, देखिए Live तस्वीरें | Top News

PHOTOS: नए संसद भवन में इंदौर की भी झलक, जानें संविधान और अशोक स्तंभ की अनकही कहानी

New Parliament Inauguration : सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, हवन-पूजा की देखिए Live तस्वीरें

New Parliament Inauguration : नए संसद भवन पहुंचे PM Modi, नए संसद भवन का आज करेंगे उद्घाटन |Top News

MP Election 2023: बीजेपी-कांग्रेस की नए मतदाताओं पर नजर, क्या युवा पलट देंगे विधानसभा चुनाव में सत्ता

MP News: प्रवेस संस्था ने शुरू की मुहिम, भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने का 2150 से ज्यादा लोगों ने लिया संकल्प

रोल मॉडल जीनी; संघर्षों से लड़ कर पाया मुकाम…अब फ्री में सिखा रहीं सैलून का काम
.
Tags: Bhopal news, Mp news, NIA
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 09:32 IST









