
हाइलाइट्स
प्रेम जीवन बिता रहे लोग सप्ताह की शुरुआत में काफी रोमांटिक और क्रिएटिव नजर आएंगे.
आपने पूर्व में जो प्रयास किए हैं और जो अब करने वाले हैं, उनसे आपको जबरदस्त लाभ होगा.
Saptahik Rashifal May 2023: यह सप्ताह मेष जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है. आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर अनेकों लाभ प्राप्त कर पाएंगे. गवर्नमेंट सेक्टर से कोई बड़ी सुविधा आपका इंतजार कर रही है. वृषभ वालों के वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी खूबसूरत जगहों की सैर करने जा सकते हैं. मिथुन वालों के बिजनेस को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे और ग्रोथ होगी. आइए जानते हैं मेष, वृष और मिथुन का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, फिर भी बात बनने में समय लग सकता है. प्रेम जीवन बिता रहे लोग सप्ताह की शुरुआत में काफी रोमांटिक और क्रिएटिव नजर आएंगे. जैसे-जैसे सप्ताह बीतेगा, आपकी व्यस्तता आपके रिश्ते को प्रभावित करेगी, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा. आपको अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी मिलेगा. आप उन्हें अपने परिवार वालों से इंट्रोड्यूस भी करवा सकते हैं. आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर अनेकों लाभ प्राप्त कर पाएंगे. गवर्नमेंट सेक्टर से कोई बड़ी सुविधा आपका इंतजार कर रही है. उसको अपनाने की कोशिश करें.
बिजनेस के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपने पूर्व में जो प्रयास किए हैं और जो अब करने वाले हैं, उनसे आपको जबरदस्त लाभ होगा. आपके काम की तारीफ भी होगी. नौकरीपेशा लोग अपने काम में थोड़ा कंट्रोवर्सी और गर्म मिजाजी से बचकर रहेंगे, तो सब कुछ अच्छी चरह चलेगा और काम भी बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए सप्ताह अच्छा है. आपकी पढ़ाई और मेहनत के अच्छे नतीजे आपके सामने आएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. कोई बड़ी शारीरिक समस्या भी नजर नहीं आती. यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम 2 दिन अनुकूल रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: Saptahik Rashifal May 2023: कर्क राशिवालों की इनकम बढ़ेगी, जॉब में अच्छा इंसेंटिव मिलेगा, पढ़ें कन्या-सिंह का राशिफल
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. हालांकि, वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. आपका अहंकारी रवैया आपके दांपत्य जीवन में परेशानी बढ़ा सकता है, इसलिए सावधान रहें. प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी खूबसूरत जगहों की सैर करने जा सकते हैं. एक-दूसरे से निकटता बढेगी. आप अपने रिश्ते को समझ पाएंगे और एक दूसरे के करीब आएंगे. मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक चिंता परेशान कर सकती है. आप उन चिंताओं में घुलने की बजाय उन चिंताओं को अपने लोगों से शेयर करेंगे, तो लाभ होगा. नौकरी में स्थिति मजबूत बनेगी.
मानसिक तनाव को एक तरफ रख देंगे तो किसी बढ़ी समस्या की नहीं संभावना दिखाई दे रही है. खुद कोई गलत डिसीजन न लें. बिजनेस के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी मेहनत सफल होगी. पढ़ाई को लेकर आपको अच्छी सपोर्ट मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको तनाव से बचकर रहने की जरूरत है. तनाव के कारण परेशानी हो सकती है. यात्रा के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, लेकिन अंतिम 2 दिनों में यात्रा करने से बचें.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा. वैवाहिक जीवन के तनाव दूर होंगे और आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी होगी. संतान को लेकर कुछ विचार-विमर्श करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो यह सप्ताह इसके लिए अभी अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी पूर्वक समय व्यतीत करें और ज्यादा बातचीत न करें. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. बिजनेस को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे और आपकी ग्रोथ होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. आप अपने काम में मजबूत स्थिति में आ जाएंगे और काम करने में भी आपका मन खूब लगेगा. इससे आपकी परफॉर्मेंस में लगातार सुधार होगा.
विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें खूब दिल लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है. काफी मेहनत करनी होगी, तभी आपको अच्छे नतीजे मिल पाएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन अभी आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है. ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करें. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
.
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 09:00 IST









