छपरा में 30 मई से 23 जून के बीच कृत्रिम अंगों का वितरण, जानें कब और कहां लगेगा शिविर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल कुमार/छपरा. सारण जिला के विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगजनों के सहायतार्थ कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण का वितरण एलिम्को के माध्यम से किया जाना है. इसके तहत सर्वेक्षित दिव्यांगजनों के बीच 30 मई से 23 जून के बीच वितरण कार्यक्रम किया जाएगा. इसको लेकर जिले के तमाम प्रखंडों में बारी-बारी से कैंप लगाया जाएगा. इस संबंध में डीडीसी प्रियंका रानी ने बताया है कि कैंप को लेकर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी निर्धारित तिथि को चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है. वहीं बीडीओ सह नोडल पदाधिकारी शिविर के लिए प्रखंड स्तर के कर्मियों को सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त करेंगे.

डीडीसी ने बताया कि सहायक उपकरण वितरण को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से पंचायत सचिव एवं विकास मित्र की भी मदद ली जाएगी. वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के प्रबंधक को निर्धारित शिविर में दिव्यांगता से संबंधित दो विशेषज्ञ कर्मी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है. ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. वहीं शिविर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ताकि विधि-व्यवस्था की कोई समस्या न हो. एलिम्को के उप महाप्रबंधक के माध्यम से आयोजित शिविर के संचालित करने के लिए विशेषज्ञ कर्मियों की की टीम को प्रतिनियुक्त किया जाएगा.

जानें, कब किस प्रखंड में लगेगा शिविर

दिव्यांगजनों के बीच कृतिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण के लिए 30 मई को बुनियाद केन्द्र, प्रखंड कार्यालय परिसर मढ़ौरा में कैंप का आयोजन होगा. इसके अलावा 2 और 3 जून को विश्व प्रभा सामुदायिक केन्द्र परिसर अमनौर, 5 व 6 जून को गड़खा प्रखंड के लोहिया भवन, 7 एवं 8 जून को प्रखंड कार्यालय परिसर परसा में, 9 एवं 10 जून को मकेर प्रखंड के लिए विश्व प्रभा सामुदायिक केन्द्र अमनौर में कैंप का आयोजन होगा. इसके अलावा 12 एवं 13 जून को दरियापुर प्रखंड कार्यालय के सामने, 14 एवं 15 जून को सोनुपर प्रखंड में अनुमंडल अस्पताल परिसर, 16 एवं 17 जून को दिघवारा प्रखंड के बुनियाद केन्द्र, 18 एवं 19 जून को सदर छपरा प्रखंड के बुनियाद केन्द्र, 20 एवं 21 जून को रिविलगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर, 22 एवं 23 जून को नगरा प्रखंड के बी. बी.राम हाई स्कूल नगरा चौक के समीप शिविर का आयोजन किया जाएगा. जहां सर्वेक्षित दिव्यांगजनों के बीच कृतिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा.

Tags: Bihar News, Chhapra News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें