
हाइलाइट्स
आज के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं.
पूजा के बाद गेहूं, लाल वस्त्र, लाल फल, तांबा, घी आदि का दान करें.
आज का पंचांग 28 मई 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, हर्शन योग, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, दिशाशूल पश्चिम और रविवार दिन है. आज ज्येष्ठ की मासिक दुर्गा अष्टमी है. आज के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. मां दुर्गा भक्तों के मनोकामनाओं को पूरा करती हैं और उनकी रक्षा करती हैं. आज मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गुड़हल का फूल, लाल चुनरी, फल मिठाई आदि अर्पित करें. दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती आदि का पाठ करें. दुर्गा मंत्रों का जाप भी आपके लिए कल्याणकारी होगा. आज के दिन आप किसी पास के दुर्गा मंदिर में जाकर मातारानी के दर्शन करें. आपके अटके काम पूरे होंगे.
रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य की पूजा के लिए है. सूर्य एक जागृत देव माने जाते हैं. आज प्रात: स्नान करके लाल या नारंग वस्त्र पहनें. तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. इस दौरान किसी भी एक सूर्य मंत्र का उच्चारण करें. फिर गायत्री मंत्र का जाप करें. सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र आदि का पाठ करें. यदि रविवार व्रत हैं तो कथा सुनें या पढ़ें. उसके बाद सूर्य देव से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करके आरती कर लें.
पूजा के बाद गेहूं, लाल वस्त्र, लाल फल, तांबा, घी आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करें. इससे आपकी कुंडली में सूर्य का दोष दूर होगा. पिता के साथ संबंध मजबूत होगा, कार्य में उनका सहयोग प्राप्त होगा. सूर्य के मजबूत होने से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग, अशुभ समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल, राहुकाल आदि.
28 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी
आज का नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण – बव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – हर्शन
आज का वार – रविवार
आज का दिशाशूल – पश्चिम
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00 AM
सूर्यास्त – 07:19:00 PM
चन्द्रोदय – 12:43:59
चन्द्रास्त – 25:41:00
चन्द्र राशि– सिंह
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:47:22
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:49 से 12:45:58 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 17:21:46 से 18:16:55 तक
कुलिक– 17:21:46 से 18:16:55 तक
कंटक– 10:00:30 से 10:55:39 तक
राहु काल– 17:38 से 19:19 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 11:50:49 से 12:45:58 तक
यमघण्ट– 13:41:08 से 14:36:17 तक
यमगण्ड– 12:18:23 से 14:01:49 तक
गुलिक काल– 15:57 से 17:38 तक
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 06:00 IST









