Uttarakhand Best Places: मसूरी-नैनीताल भूल जाइए, उत्तराखंड में इस वैली की सैर कर आइए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़: उत्तराखंड में तमाम ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां की वादियां पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं. यहां भीड़ भाड़ से दूर तमाम ऐसी अद्भुत जगह हैं जो आजकल लोगों के बीच खूब मशहूर हैं. ऐसी ही एक जगह उत्तराखंड के बॉर्डर इलाके में है जिसे दारमा वैली नाम से जाना जाता है.

दारमा वैली पर्यटकों के लिए बैस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन बनकर सामने आई है. यहां पहुंचना अभी भी आसान नहीं है और यही वजह भी है कि ऑफ रोड का रोमांच भी यहां लोगों को खूब पसंद आता है. पहाड़ों के बीच नदियों, झरनों ग्लेशियर से होकर दारमा वैली पहुंचा जाता है. जैसे ही लोग दारमा में प्रवेश करते हैं तो सामने पंचाचूली पर्वत देखकर सारी थकान मिट जाती है.

यहां बर्फ से ढकी कई हिमालयी चोटियां हैं जो पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं. भीड़ में ना जाकर हिमालय की सैर करने की सोच रहे लोगों के लिए दारमा वैली एक शानदार विकल्प बन सकता है. इन दिनों यह वैली पर्यटकों से गुलजार है. यहां अब जिंदगी वापस पटरी पर लौट चुकी है क्योंकि सिर्फ 6 महीने ही लोग यहां रहते है, ग्रामीणों के यहां लौट आने से पर्यटकों को यहां सारी सुविधाएं मिल रही हैं.

यहां पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि दारमा वैली बैस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन है जहां की सुंदर वादियां उन्हें खूब पसंद आती है, यहां पहुंचे सिद्धार्थ कहते हैं कि वह हर बार यहां आना चाहेंगे.

दारमा वैली में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. यहां के स्थानीय लोगों ने पर्यटकों के लिए अपने घरों में होम स्टे की सुविधा की हुई है जो सभी को काफी पसंद आता है. यहां के स्थानीय निवासी देवेंद्र फिरमाल का कहना है कि वह सभी लोगों का दारमा में स्वागत करते हैं. यहां पंचाचूली पर्वत के अलावा भी अन्य कई अद्भुत चीजे हैं जिससे पर्यटकों को रूबरू कराया जा रहा है, मूलभूत सुविधाओं को बड़ा दिया जाए तो दारमा में पर्यटन का सुनहरा भविष्य है.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 08:30 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें