Gold Silver Rate Today: सोना हुआ और महंगा, जानिए रांची में क्या है आज का भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. लगातार तीन दिनों तक सोनी व चांदी के भाव में स्थिरता के बाद आज कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मंगलवार की अपेक्षा आज सोना-चांदी अधिक दामों पर खरीदी व बेची जाएगी. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 17 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,100 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 61,010 रुपए तय की गयी है. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,800 रुपये के दर से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गयी है. प्रति किलो चांदी के दर में आज 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है. आज चांदी प्रति किलो 78,800 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (मंगलवार) शाम तक चांदी 78,500 रुपए की दर से बिक्री की गई है.

सोने के भाव बढ़े

आपके शहर से (रांची)

मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,000 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 58,100 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,900 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 61,010 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 110 रुपए की बढ़ोतरी तेजी आई है.

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Tags: Gold Rate, Money18, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें