
बेंगलुरु. कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर कहा कि कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान जल्दी शुरू कर दिया था और इस वजह से राज्य में भाजपा का संदेश सही तरीके से प्रसारित नहीं हो पाया. प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीट पर जीत हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) के खाते में केवल 19 सीटें ही आईं.
यह पूछे जाने पर कि नतीजों से क्या सीख मिली, बोम्मई ने कांग्रेस की जीत के तीन कारण बताए. उन्होंने कहा, लोग ‘मुफ्त उपहारों के बहकावे में हैं’. उन्होंने एनडीटीवी को एक विशेष साक्षात्कार में बताया, ‘फिर, व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि कांग्रेस अधिक संगठित थी और उसने अपना कैम्पेन पहले शुरू कर दिया था, जो कि भाजपा किया करती थी… हमने अपने फैसले थोड़ी देर से लिए, देर से काम किया.’
.
Tags: Basavaraj Bommai, BJP, Congress, Karnataka, Karnataka Assembly Election 2023
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 07:50 IST









