Box Office पर जारी है कहर, ‘पठान’- केजीएफ-2 से निकली आगे! शानदार रहा ‘The Kerala Story’ का 11वां दिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. जैसा कि आप सब जानते हैं कि सुदीप्‍तो सेन (Sudipto Sen ) के डायरेक्‍शन में बनी अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) रिलीज से पहले ही खबरों में छाई हुई है. एक तरफ जहां फिल्म की कहानी को लेकर देशभर के अलग-अलग हिस्सों में हंगामा मचा हुआ है. वहीं दूसरी और फिल्म प्रेमियों को ये फिल्म बेहद शानदार लगी. इसके साथ ही जहां तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में इस पर बैन लग गया है. वहीं मध्‍य प्रदेश-उत्तर प्रदेश में भी टैक्‍स फ्री कर दिया गया है. फिल्म को लेकर दर्शकों को बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. वहीं फिल्म अपनी कमाई को लेकर हर किसी दिन प्रतिदिन हैरान कर रही है.

फिल्म को लेकर जो नई रिपोर्ट्स सामने आए हैं, उसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म अपने दूसरे सप्ताह भी शानदार कलेक्शन कर एक अलग ही रिकॉर्ड बनाने पर आतुर है. कहा जा रहा कि फिल्म के दूसरे वीक का कलेक्शन शाहरुख खान की ‘पठान’ और साउथ सुपर स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ के सेकेंड वीक कलेक्शन पर भारी पड़ गई है.

sacnilk की जारी रिपोर्ट्स पर नजर डाले तों फिल्म ने अपने 11 दिन यानी सेकेंड वीक की शुरुआत डबल डिजीट के साथ की है. जो ‘पठान’ और साउथ सुपर स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ के साथ नहीं देखा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केजीएफ2 और पठान ने फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार सिंगल डिजीट में कमाई की थी. जबकि ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई डबल डिजीट में है. बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ2 ने अपने दूसरे सोमवार को 8.28 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि ‘पठान’ ने 8.25 करोड़ रहा. वहीं ‘द केरल स्टोरी’ 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

फिल्म की टोटल कमाई
सचनिक रुझानों के अनुसार, 11 दिन की अपेक्षा फिल्म का 12 दिन थोड़ा कमजोर है.बॉक्स ऑफिस के 12वें दिन ‘द केरल स्टोरी ‘ ने 9.80 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 156.84 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस इंडिया का दावा है कि फिल्म अपने सेकेंड वीक में काफी अच्छा जंप किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘केरल स्टोरी’ अभी भी डेली बेस पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ से कम संग्रह कर रही है, लेकिन यह पैमाना जल्द ही बदल सकता है क्योंकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की गति सेकेंड वीक के दिनों में कम हो गई थी जबकि यह इस फिल्म के साथ सेकेंड वीक शानदार रहा है. फिल्म लगातार जंप कर रही है. अगर फिल्म की रफ्तार ऐसे ही बनी रही तो यह अपने सेकेंड वीक के एंड तक 200 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी.

Tags: Adah Sharma, Box Office Collection, Entertainment news., Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें