
हाइलाइट्स
मैनपुरी में एक 15 साल की किशोरी को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है
आरोप है कि पडोसी युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को आग के हवाले कर दिया
रिपोर्ट: देवेंद्र सिंह चौहान
मैनपुरी. यूपी के मैनपुरी में 15 वर्षीय लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा मौत के हवाले करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर पडोसी युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
पूरा मामला मैनपुरी की नगर कोतवाली थाना के नगला पजावा का है, जहां एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया. मृतका के भाई ने बताया कि बहन और वह दोनों घर पर अकेले थे. तभी घर के पास रहने वाला एक युवक उनके घर आया और लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया. लड़की के जलने पर उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के और घर के लोग आ गए. आग बुझाया गया फिर गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. हालांकि कोशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
मृतका के परिजनों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने और उसे जिंदा जलाकर की रिपोर्ट दर्ज कराई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और मामले की जांच में जुट गई. आनन-फ़ानन में जिले के एसएसपी विनोद कुमार ने तीन टीम गठित कर आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कही है.
.
Tags: Mainpuri News, UP latest news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 07:35 IST









