कहां गुम है ‘श्री कृष्णा’ सीरियल की राधा, इरफान खान संग आ चुकी नजर, रवीना टंडन से है खास कनेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘श्रीकृष्णा’ में राधा का किरदार निभाकर रेशमा मोदी (Reshma Modi) ने खूब लोकप्रियता बटोरी थी. रेशमा मोदी को लोग असल जिंदगी में भी राधा मानने लगे थे. उनकी मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती थी. इस टीवी सीरियल के अलावा भी रेशमा ने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वह अपनी लोकप्रियता को भुना नहीं पाईं और गुमनाम हो गईं. अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं कहां हैं आइए जानते हैं.

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ हो या रामानंद सागर की ‘रामायण’ ये ऐसे पौराणिक टीवी सीरियल थे जिन्हें देखने के लिए लोग आज भी टीवी से चिपक कर बैठते हैं. आज इन शोज के साथ-साथ इनमें नजर आने वाले किरदारों को भी अच्छी खास पॉपुलैरिटी मिली थी. आज भी लोग शो के कलाकारों को उनके नाम से ज्यादा उनके किरदार से याद करते हैं. लेकिन फिर भी ऐसे कई एक्टर्स हैं जो इतना नाम कमाने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. रेशमा मोदी भी उनमें से एक हैं. जिनका बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से भी एक खास कनेक्शन है. रेशमा सोशल मीडिया पर फोटोज और रील शेयर करती रहती हैं.

पिता प्रोड्यूसर, भाई एक्टर, फिर भी एक्टिंग से क्यों दूर है ये स्टारकिड, चौंकाने वाली है वजह

रवीना टंडन से है खास रिश्ता
बहुत कम लोग जानते हैं कि रेशमा मोदी फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन की बहन लगती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन उनकी ममेरी बहन हैं. रेशमा मोदी के मामा और रवीना के पिता रवि टंडन खुद बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रह चुके हैं. रेशमा मोदी मुंबई की रहने वाली हैं. उनकी मां पेशे से डॉक्टर थीं तो पिता जॉनसन एंड जॉनसन में काम करते थे. रेशमा ने लंदन से एक्टिंग कोर्स किया था और भारत आकर रोशन तनेजा स्कूल मुम्बई से अभिनय की शिक्षा ली. इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्णा और कई टीवी शो और फिल्मों में भी काम किया था.

इन किरदारों से खूब कमाया नाम
भले ही श्री कृष्णा’ में रेशमा मोदी का किरदार बहुत लंबा नहीं था. लेकिन इस किरदार से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी. इसके बाद उन्हें कई फिल्मों और टीवी शोज के भी ऑफर मिले. अपने काम से उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. रेशमा ने ‘साढ़े सात फेरे’ में भी काम किया है. जिसमें जूही चावला और इरफान खान थे. इसके अलावा रेशमा ‘चल चलें’, ‘फांस- एक जासूस की कहानी’ और ‘मिलता है चांस बाई चांस’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं. लेकिन इतना काम करने के बाद भी रेशमा गुमनाम जिंदगी जी रही हैं. अब तो उनका लुक भी पहले से काफी ज्यादा बदल चुका है.

बता दें कि ‘श्री कृष्णा’ के बाद रेशमा फिल्मों में भी नजर आई थी. उन्होंने इरफान खान, जूही चावला के अलावा दिया मिर्जा और आर माधवन की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ भी काम किया था, जो कि साल 2001 में रिलीज हुई थी.

Tags: Bollywood actress, Entertainment news., Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें