
नई दिल्ली. रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई इंडियंस ने इंडियंस प्रीमियर लीग में इतिहास बनाया है. टीम ने सबसे अधिक 5 बार टी20 लीग के टाइटल पर कब्जा किया है. हालांकि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह प्वाइंट टेबल में सबसे निचले 10वें पायदान पर रही थी. आईपीएल 2023 की बात करें, तो इंडियंस ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं. 12 अंक के साथ वह टेबल में दूसरे तीसरे नंबर पर है. टीम यदि बचे दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो प्वाइंट टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की कर लेगी. यानी उसे क्वालिफायर-1 खेलना होगा. यह मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाती है.
आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम अपने दोनों शुरुआती मैच हार गई थी. पहले उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसके बाद रोहित शर्मा की अगुआई में टीम ने चैंपियन वाला प्रदर्शन किया. प्वाइंट टेबल की बात करें, तो डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस 12 में से 8 मैच जीतकर टेबल में टॉप पर है. उसके 16 अंक हैं. मुंबई के अलावा गुजरात ही 18 या उससे अधिक अंक पहुंच सकती है.
चेन्नई का सिर्फ एक मैच शेष
टेबल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स 15 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. उसने 13 मुकाबले खेले गए हैं. यानी उसका सिर्फ एक ही मैच बचा हुआ है. ऐसे में वह अधिकतम 17 अंक ही जा सकती है. चौथे नंबर पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स के 12 मैच में 13 अंक, 5वें नंबर की टीम आरसीबी के 12 मैच में 12 अंक जबकि छठे नंबर की टीम राजस्थान रॉयल्स के 13 मैच में 12 अंक हैं. केकेआर के भी 12 अंक हैं और वह 7वें नंबर पर है. टीम का एक ही मैच बचा हुआ है.
पहले टीम इंडिया से हुआ बाहर, IPL में CSK की लंका लगाई, अब 7 करोड़ वाले खिलाड़ी को धोनी भेजेंगे घर!
शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के 12 मैच में 12 अंक है और वह टेबल में 8वें नंबर पर काबिज है. यानी टीम 16 अंक तक पहुंच सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैच में 8 तो दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैच में 8 अंक हैं. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 11:31 IST









