बिहार सरकार लड़कियों को दे रही है 50 हजार रुपये की सहायता राशि, 31 मई तक करें अप्लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. सरफराज आलम/सहरसा. लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए बिहार सरकार अलग-अलग दो योजनाएं चला रही है.राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत राज्य सरकार लड़कियों को 12वीं / इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन करने के बाद सहायता राशि के तौर पर 25 हजार और 50 हजार रुपये दे रही है. ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो देर मत कीजिए 31 मई तक अप्लाई कर दीजिए. इस योजना से संबंधित विशेष जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाकर ले सकते हैं.

यह योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ अविवाहित छात्राएं ही उठा सकती हैं. कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी पात्रता में लड़की का बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए. लड़की अविवाहित (Unmarried) होनी चाहिए. आवेदिका गरीब घर से हो और उसकेघर में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं हो. बताया जाता है कि सरकार इस योजना को बालिका शिक्षा को बेहतर करने के लिए लाई है. इस योजना के लाभ से छात्राओं को आगे की पढ़ाई करने में काफी सुविधा होती है. अभिभावक पर भी बोझ कम होता है. आर्थिक सहायता राशि छात्राओं के खाते में सीधे जाती है.

31 मई तक अप्लाई कर सकती है छात्राएं
कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लाभ से वंचित छात्रा अपना पंजीयन संख्या, मार्कशीट, माता का नाम, पिता का नाम, बैंक खाता, बैंक खाता का नाम, आधार संख्या, मोबाइल नंबर सही-सही लिखकर आवेदन जिला शिक्षा कार्यालय में 31 मई तक जमा कर सकते हैं. इस योजना का लाभ केवल छात्रा को ही मिलेगा.शिक्षा विभाग में इस योजना की देखरेख कर रहे प्रभास कुमार ने बताया कि 31 मई तक इस योजना के लिए आवेदन लिए जाएंगे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 11:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें