UP Weather Today: UP के मौसम में अगले 2 दिन में होगा बड़ा बदलाव, सोमवार को झांसी रहेगा सबसे गर्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य जिलों में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. हफ्ते के शुरुआत में ही लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है. न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होकर यह 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. तापमान में बढ़ोतरी से लखनऊवासियों को दिन में तो गर्मी सताएगी ही, रात में भी तपिश से राहत नहीं मिल रही है.

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी किये गये पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. गरज व चमक के साथ बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यह सिलसिला 17 मई तक जारी रहेगा. मौसम में होने वाले बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे ‘चक्रवात मोका’ होगा.

यूपी के कुछ हिस्सों में होगी बारिश

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राज्य के दक्षिणी भाग समेत कुछ हिस्सों में 16 और 17 मई को बारिश होगी. गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. लगभग दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इसके बाद, फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी.

झांसी में सोमवार को होगी रिकॉर्ड गर्मी

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, सोमवार को झांसी सबसे गर्म जिला रहेगा. इस साल की गर्मी का अभी तक का सबसे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया जाएगा. वहीं, ताज नगरी आगरा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. जबकि, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है.

वहीं, कानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 43 डिग्री सेल्सियस, बलिया, बनारस सुल्तानपुर और फैजाबाद यानी अयोध्या में 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है. अलीगढ़ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

Tags: Heat Wave, IMD forecast, Lucknow news, Up news in hindi, UP weather alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें