मुंबईः सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर छाई हुई है, जिसे देखकर फैंस शायद ही उन्हें कोई पहचान पाए. ये इंडस्ट्री की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी खूबसूरती के चर्चे सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इसी एक्ट्रेस की चाइल्डहुड फोटो (Bollywood Celebs Childhood Photo) वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने क्लासमेट्स और टीचर्स के साथ पोज दे रही हैं, लेकिन तस्वीर में छिपी इस फेमस एक्ट्रेस को क्या आप पहचान पा रहे हैं? अगर नहीं और आपको इन्हें पहचानने में दिक्कत आ रही है, तो चलिए आपको इस एक्ट्रेस के बारे में कुछ हिंट दे देते हैं और साथ ही ये भी कि इस तस्वीर में वह कहां बैठी हैं.
ये बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हालांकि, ये अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा वह अपने ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं. वह हमेशा अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अक्सर इनका नाम एक क्रिकेटर के साथ जोड़ा जाता है. खुद एक्ट्रेस भी कई बार ऐसे पोस्ट शेयर कर देती हैं कि देखते ही देखते उनके पोस्ट की चर्चा होने लगती है. तो आप अब इस तस्वीर को ध्यान से देखिए, क्या आपको कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नजर आ रही हैं? अगर नहीं, तो फर्स्ट रो ध्यान से देखिए, इसमें सिस्टर के बगल में बैठी हेड गर्ल कोई और नहीं बल्कि उर्वशी रौतेला हैं.
उर्वशी रौतेला को इस तस्वीर में पहचानना काफी मुश्किल है, क्योंकि ये उनके बचपन के दिनों की तस्वीर है. बता दें, उर्वशी रौतेला बचपन में अपने स्कूल की टॉपर थीं और एक्ट्रेस बनने से पहले वह आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम और फिर आईएएस की प्रिपरेशन में जुटी थीं. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया और फिर मॉडलिंग और बॉलीवुड की ओर रुख कर लिया. उर्वशी ने सालों पहले बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और अब वह साउथ सिनेमा का भी रुख कर चुकी हैं. कुछ दिनों पहले खुद ही ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.
उर्वशी रौतेला इस फोटो में अपनी स्कूल टीचर के बगल में बैठी हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @urvashirautela)
उर्वशी ने 2013 में ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, फिल्म में उन्होंने सनी देओल की पत्नी का रोल प्ले किया था. इसके बाद वह हेट स्टोरी 4, पागलपंती, सनम रे, वर्जिन भानुप्रिया और भाग जॉनी जैसी फिल्मों में दिखाई दीं, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई. हालांकि, वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं. लेकिन, सबसे ज्यादा वह ऋषभ पंत के साथ अपना नाम जुड़ने को लेकर सुर्खियों में रहीं. एक्ट्रेस को हमेशा इस चीज के लिए ट्रोल भी किया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment, Urvashi Rautela
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 10:22 IST









