WTC Final से पहले बड़ा बदलाव, सौरव गांगुली की कमेटी ने किया अहम फैसला, क्या टीम इंडिया को मिलेगा फायदा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी में लगी हुई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इससे पहले बड़ी खबर आ रही है. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की अगुआई वाली आईसीसी कमेटी ने सॉफ्ट सिग्नल को हटाने का फैसला किया है. यह नियम फाइनल में भी लागू हो सकता है. इसके अलावा मैच के दौरान रोशनी खराब होने पर फ्लड लाइट का उपयोग किया जाएगा. इस पर भी निर्णय हुआ है. (AFP)

क्रिकबज की खबर के अनुसार, साॅफ्ट सिग्नल को लेकर कई बार विवाद हुए थे. बीसीसीआई भी इसे लेकर आपत्ति उठा चुका था. पिछले दिनों इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के बैटर मार्नस लैबुशेन के सॉफ्ट सिग्नल को लेकर कहा था कि आईसीसी को सॉफ्ट सिग्नल को हटाना चाहिए और तीसरे अंपायर को इसका फैसला करने देना चाहिए. (AP) अब बात आती है कि सॉफ्ट सिग्नल होता क्या है. इस सीधे तौर पर ऐसे समझा जा सकता है कि सॉफ्ट सिग्नल नियम ऑन फील्ड अंपायर को निर्णय लेने के लिए मजबूर करता है, भले ही वह निश्चित ना हो. यानी उसे आउट या नॉट आउट पर फैसला करना होता है. इसके बाद इसे तीसरे अंपायर के पास भेजा जाता है. तीसरा अंपायर निर्णय तभी बदल सकता है जबकि वीडियो में पर्याप्त सबूत हों. कैच के मामले में कई बार तीसरे अंपायर को इस कारण मुश्किल आती थी. नियम में बदलाव का मतलब है कि संदिग्ध कैच पर अंतिम फैसला अब सिर्फ थर्ड अंपायर करेगा. मैदानी अंपायर का इसमें कोई रोल नहीं होगा. (AFP) आईसीसी की ओर से यह भी निर्णय लिया गया है कि रोशनी खराब होने पर अब फ्लड लाइट का उपयोग किया जाएगा. पहले दोनों कप्तानों के सहमत होने पर ऐसा होता था. इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए बड़ा बदलाव किया जा चुका है. बारिश या अन्य किसी कारण से खेल खराब होता है तो अतिरिक्त यानी छठे दिन का उपयोग किया जाएगा. बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में आईसीसी की ओर से कई साल से ऐसा किया जा रहा है. (Team India/Instagram) फाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें घोषित की जा चुकी हैं. हालांकि बाद में टीम इंडिया में एक बदलाव करना पड़ा. केएल राहुल आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी. राहुल की जगह विकेटकीपर बैटर ईशान किशन को मौका मिला है. इससे पहले ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर भी चोट के चलते बाहर हो चुके हैं. (AFP)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें