विशाल भटनागर, मेरठ: मेरठ सर्राफा बाजार की बात की जाए तो सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने व चांदी की रेट में कोई भी बढ़ोतरी नहीं दिखाई दी. सोमवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है, लेकिन उसके बावजूद भी शहर की अधिकतर ज्वेलर्स की दुकान खुली रहती है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के आभूषण खरीदना चाहते हैं. तो आप सभी को रविवार के रेट पर ही यह सभी आभूषण मिल पाएंगे. दरअसल रविवार को 250 रुपए के बढ़ोतरी के साथ सोना 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 61,350 रुपए व चांदी 700 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 71,800 रुपए प्रति किलो दर्ज हुई थी.
ऐसे में अगर आप मेरठ में किसी भी बाजार के सर्राफा व्यापारी से 22 कैरेट सोने के आभूषण खरीदने जाएंगे, तो आपको ₹56,237 चुकाने होंगे. इसी के साथ 18 कैरेट के लिए 46,012 व 14 कैरेट के लिए 35,787 रुपए प्रति 10 ग्राम देने होंगे. इसमें जीएसटी पर मेकिंग चार्ज अलग से है.
शनिवार को चांदी के रेट
रविवार को चांदी के 71,800 रुपए किलो चांदी के रेट थे. वहीं शनिवार को चांदी के रेट की बात की जाए तो 71,100 रुपए प्रति किलो थे. इसी तरह शुक्रवार को चांदी के रेट ₹74,950, गुरुवार को 75,000 रुपया प्रति किलो थे. इतना ही नहीं बुधवार को भी इसमें 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और यह 74,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया था.
आपके शहर से (मेरठ)

CCSU Admission 2023: 15 मई की बाद शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इन बातों का रखें खास ध्यान

Meerut Gold Price: गिरने के बाद एकबार फिर सोना और चांदी उछले, जानिए आज की कीमत

Meerut News: सीसीएसयू के स्टूडेंट्स को गर्मी से मिलेगी राहत, अब AC लाइब्रेरी में कर सकेंगे पढ़ाई

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

सहारनपुर के देवबंद, मेरठ, चंदौली में झड़प, मतगणना के बाद 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी, पुलिसकर्मियों को आई गंभीर चोट

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोने के दाम में आया फिर उछाल, चांदी में आई गिरावट, जानें आज के भाव

Gold-silver Price in Meerut : मेरठ में लुढ़के सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, यहां देखें आज का ताजा रेट

Meerut News : आर्टिफिशियल डिजाइनिंग कोर्स में महिलाएं कर सकती हैं स्वरोजगार, मुफ्त में मिलेगा प्रशिक्षण

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

UP Nikay Chunav Result 2023: आखिर मेरठ में टूट ही गई मिथक, देखिए परिणाम

Meerut Nagar Nigam Chunav 2023 Live: हरिकांत अहलूवालिया के सिर सजा मेरठ के मेयर का ताज, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर
गुणवत्ता में सबसे बेहतर सोना
बताते चलें कि मंगलवार को जरूर सोने व चांदी के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में अगर आप आज आभूषण खरीदना चाहे तो आप शहर के विभिन्न ज्वेलर्स से खरीदारी कर सकते हैं. मेरठ सर्राफा व्यापारी अभिषेक का कहना है कि अगर आप आभूषण खरीद रहे है तो 22 कैरेट सोने से संबंधित ज्वैलरी को ही प्राथमिकता दें, क्योंकि गुणवत्ता के तौर पर यह सबसे बेहतर रहती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: 24 carat gold price, Gold Price Today, Meerut news, Silver Price Today, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 09:42 IST









