Jungle News: खेत में मस्ती में दौड़ता नज़र आया पन्ना टाइगर रिजर्व से भागा भालू, Video वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अर्पित बड़कुल/दमोह. मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जॉन ने शामिल दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देवलाई गांव के खाली पड़े खेत में रविवार की सुबह एक भालू दौड़ता हुआ दिखा. स्थानीय ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

बताया जा रहा है कि भालू अपनी मस्ती में मगन होकर खाली खेत में दौड़ता-भागता हुआ जा रहा था. इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों को लगी तो वो तत्काल खेत की ओर भागे. वहां पहुंच कर उन्होंने दूर से मोबाइल फोन से भालू की मस्ती भरी चाल का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

गांव में भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना मड़ियादो थाना सहित हटा वन अमले को दी, ताकि भालू का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा जाए. बता दें कि, जब से मड़ियादो क्षेत्र को पन्ना टाइगर रिजर्व में शामिल किया गया है, तब से यहां आए दिन जंगली जानवरों की हलचल देखने मिल रही है. वन्य जीव अक्सर पानी और शिकार की तलाश में आबादी में घुस आते हैं.

जंगली जानवरों के गांवों में घुस आने के कारण ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल बना रहता है. लोगों की माने तो उन्हें यहां कई बार तेंदुए का दीदार हो चुका है. जंगली जानवरों की गतिविधियां इस इलाके में आम होती जा रही है. आए दिन किसी न किसी जंगली जानवर के खेत-खलिहान में होने या उनके नजर आने की खबर मिलती है. यह जंगली जीव अक्सर पालतू मवेशियों का शिकार भी करते हैं जिस कारण ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ता है.

Tags: Bear, Damoh News, Mp news, Tiger reserve, Video Viral

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें