Bhilwara News: दबोचा गया 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भीलवाड़ा. भीलवाड़ा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग बालिका अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. माता-पिता के साथ झोंपड़ी में सोई 6 साल की मासूम को आधी रात को उठाकर सुनसान जगह ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने वाले 27 साल के आरोपी कृष्णा उर्फ जीतू राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया.

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि 8 मई को कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 6 साल की बेटी से रेप होने का मामला दर्ज करवाया था. इस मामले में पुलिस ने अलीगढ़, यूपी निवासी कृष्णा उर्फ अर्जुन उर्फ गुड्डूराजपूत पुत्र विरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपी शहर में सड़क पर मेहंदीका काम करता था. घटना वाले दिन उसने बच्ची को चॉकलेट का प्रलोभन दिया था और बच्ची को उठाकर ले गया. आरोपी ने पूछताछ में घटना को कबूल कर लिया है.

रात को सीसीटीवी में नजर आया था आरोपी
एसपी आर्दश सिद्धू ने बताया कि बच्ची से रात को रेप करने की इस घटना ने पुलिस के सामने एक गुत्थी खड़ी कर दी थी. इसके लिए भीलवाड़ा पुलिस की स्पेशल टीम बनाई इस टीम ने घटना स्थल के आस-पास के इलाकों के करीब 300 से ज्याद कैमरों को चेक किया था. जिसमें आरोपी रात के समय निकलता हुआ ओर संदिग्ध गतिविधियों के चलते शक के दायरे में आ गया. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सारी कहानी समाने आ गई.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 13:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें