ये क्या! ऋषभ पंत के बाद एक और धाकड़ क्रिकेटर बैसाखी के सहारे, टीम भी मझधार में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एक और क्रिकेटर बैसाखी पर नजर आया है
हाल ही में ऋषभ पंत ने भी अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की थी

नई दिल्ली. ऋषभ पंत बीते साल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और अब वो रिकवर हो रहे हैं. इसी दौरान उनकी कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वो बैसाखियों के सहारे चलते नजर आए थे. अब टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर की ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जो हाल ही में जांघ में लगी चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे और अब उसकी सर्जरी हुई है. इस क्रिकेटर का नाम केएल राहुल है. वो सर्जरी के बाद बैसाखियों के सहारे चलते नजर आए. उन्होंने खुद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की.

केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं और आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान उनकी जांघ में चोट लग गई थी. शुरुआत में वो कुछ मुकाबलों के लिए बाहर हुए. लेकिन, बाद में राहुल ने ये जानकारी दी कि इस चोट से उबरने के लिए उन्हें सर्जरी की जरूरत है. इसी वजह से वो आईपीएल के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए और 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी नहीं खेलेंगे.

पत्नी आथिया के साथ दिखे राहुल
सर्जरी के बाद केएल राहुल ने सोशल मीडिया में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनके साथ पत्नी आथिया भी हैं. पहली तस्वीर में केएल राहुल बैसाखी की मदद से सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में आथिया उनके साथ हैं. जबकि तीसरी फोटो में वो वॉकर के सहारे कदम बढ़ाते दिख रहे.

केएल राहुल ने हाल ही में अपनी सर्जरी पर एक अपडेट साझा किया था. उन्होंने बताया था, “मेरी सर्जरी सफल रही है. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया कि सारी चीजें आसानी से पूरी हो गईं. मैं अब ठीक होने की राह पर हूं. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और मैदान पर वापसी के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

बड़े नाम तरसे…युवा जमकर बरसे, सीजन में 5 ने जमाई पहली सेंचुरी, एक ने 15 साल का सूखा खत्म किया

रोहित-राहुल का विकल्प तैयार, टीम इंडिया को मिली नई सलामी जोड़ी, एक तो पहली गेंद से करता है हवाई फायर

ईशान हैं केएल राहुल के रिप्लेसमेंट
बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशन को चुना है. ऋतुराज गायकवाड़, सूर्य़कुमार यादव और मुकेश यादव को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जोड़ा गया है.

Tags: Athiya shetty, IPL 2023, Ishan kishan, KL Rahul, Rishabh Pant, World Test Championship Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें