Job Alert ! छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन, पढ़ें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/महासमुंद/ रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC ने छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर भर्ती निकाली है. 12वीं पास युवा इन पदों के लिए 20 मई 2023 से आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है. ऑनलाइन आवदेन में करेक्शन 9 जून और 10 जून को किया जा सकेगा. फीस के साथ त्रुटि सुधार 11 जून से 12 जून तक किया जा सकेगा. रिक्त पदों में 210 पद अनारक्षित है. जबकि 60 SC, 160 ST और 70 OBC के लिए आरक्षित हैं. ऑनलाइन आवेदन के साथ कोई भी प्रमाण पत्र अटैच करने की जरूरत नहीं है.

शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना चाहिए. कम्प्यूटर प्रशिक्षित अभ्यर्थी को ज्यादा अहमियत मिलेगा. प्रश्नपत्र में पूछे गए कम्प्यूटर ज्ञान से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा.

इतना मिलेगा तनख्वाह
वेतन – मैट्रिक्स लेवल-6 प्रोबेशन अवधि 3 साल की होगी. इस दौरान स्टाइपेंड मिलेगा. पहले वर्ष वेतन का 70 फीसदी, दूसरे वर्ष 80 फीसदी और तीसरे वर्ष 90 फीसदी मिलेगा.

अधिकतम उम्र में पांच वर्ष की छूट
उम्र सीमा – अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष. छत्तीसगढ़ के SC, ST व OBC को पांच वर्ष की छूट मिलेगी

ऐसे होगा चयन
चयन परीक्षा / इंटरव्यू के आधार पर होगा. अगर आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होगी कि परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा एक चरण में होगी जो कि वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी. छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 11:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें