…जंगल में कर रहे थे मंगल, पुलिस ने छापा मारा तो मच गया हड़कंप, जानें पूरा माजरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- रामकुमार नायक

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले की साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात जुए के अड्डे पर छापेमारी करते हुए मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख 99 हजार 70 रुपए के नगदी व दो पहिया वाहन भी बरामद किए हैं. बता दें कि महासमुंद तुमाडबरी जंगल में पकड़े गए लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा था. इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और सभी को धर दबोच लिया.

मामले में महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें महासमुंद तुमाडबरी जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी. उसी के आधार पर उन्होंने तत्काल एक टीम बनाकर जुए के अड्डे पर रेड मारा. इस दौरान मौके से महासमुंद पुलिस ने मनोज कुमार रात्रे, रामाधार चन्द्राकर, राहुल पाण्डे , छन्नु लाल साहू, रितिक चन्द्राकर, समीर खान और करन रामटेके को गिरफ्तार किया गया है.

सिंह ने बताया कि मौके से तास के पत्ते समेत करीब 1 लाख 99 हजार 70 रुपए के नगदी व दो पहिया वाहन भी बरामद किए हैं. उन्होंने कहा कि एक-दो दिन से लगातार महासमुंद तुमाडबरी जंगल में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी. जिस पर ये कार्रवाई की गई. फिलहाल, सभी पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की की गई है.

Tags: Chhattisgarh news, Chhattisgarh police, Cyber Crime, Cyber police, Mahasamund News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें