दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2023 में सफर खत्म, प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, पंजाब की हार से लगा जोरदार झटका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के प्लेऑफ की दौड़ खत्म!
पंजाब से मिली हार से उम्मीदों को लगा झटका

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ. इस मुकाबले पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की शतकीय पारी के दम पर 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 136 रन ही बना पाई. 31 रन की बड़ी जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा तो वहीं दिल्ली लगभग रेस से बाहर हो गई.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम करो या मरो के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला हार गई. इस हार के साथ ही उसके प्लेऑफ की रेस लगभग खत्म हो चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. एक अकेले प्रभसिमरन सिंह की शतकीय पारी पूरी दिल्ली पर भारी पड़ गई. 65 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 103 रन की परी खेल पंजाब के स्कोर को 167 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस बैटर के अलावा कोई भी 20 रन से बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

दिल्ली के आईपीएल का सफर खत्म?

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की सफर खत्म माना जा सकता है. इस टूर्नामेंट में 5 लगातार हार से शुरुआत करने के बाद टीम को दो लगातार जीत मिली. इसके बाद 1 हार और दो जीत के दम पर टीम ने वापसी की थी लेकिन पहले चेन्नई और अब पंजाब से मिली हार ने उसकी उम्मीद खत्म कर दी है. इस वक्त अंक तालिका में दिल्ली की टीम 12 मुकाबलों में महज 4 जीत के साथ 10वें यानी आखिरी नंबर पर है. यहां से उसके पास दो मुकाबले बचे हैं और दोनों मैच जीतने के बाद भी टीम अधिकतम 12 अंकों तक पहुंच पाएगी. इतने अंकों से उसके लिए किसी भी तरह ले प्लेऑफ में पहुंचना मुमकिन नहीं होगा.

Tags: David warner, Delhi Capitals, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें