द्वारका एक्‍सप्रेसवे प्रॉपर्टी बाजार में भी ला देगा बूम, कहां-कहां बढ़ सकते हैं दाम, चेक करें लिस्‍ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

द्वारका एक्सप्रेसवे एनएच-8 के पास दिल्‍ली में शिव मूर्ति के पास से शुरू होगा.
यह द्वारका सेक्टर-21 से होते हुए गुड़गांव के खेड़की दोला टोल प्लाजा तक जाएगा.
एक्‍सप्रेसवे के शुरू होने से गुरुग्राम की प्रॉपर्टी मार्केट में 40 फीसदी तक उछाल की उम्‍मीद है.

Dwarka Expressway: दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाला द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) के इस साल बनकर तैयार होने की उम्‍मीद है. इस एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम के साथ राजधानी के पश्चिमी हिस्से की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा. 29 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण दिल्ली से लेकर हरियाणा के खेड़की दोला तक किया जा रहा है. इसमें से 18.9 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में तथा बाकी 10.1 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में होगा. द्वारका एक्‍सप्रेसवे के बनने से न केवल दिल्‍ली- गुड़गांव के बीच आना-जाना आसान होगा बल्कि यह प्रॉपर्टी मार्केट (Gurugram Property Market) में भी बूम लाएगा. डेवलपर्स और ब्रोकरेज फर्म्‍स का कहना है कि क्षेत्र में रियल एस्‍टेट की कीमतों में 30-40 फीसदी तेजी इस प्रोजेक्‍ट के पूरा होने पर आ सकती है.

द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम का प्रमुख रियल्टी कॉरिडोर है. इसके शुरू होने का असर न इसके साथ लगते इलाकों बल्कि पूरे गुरुग्राम के पूरे रियल एस्‍टेट पर होगा. दिल्‍ली, गुड़गांव और मानेसर तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से लोग इसके आसपास रहना पसंद करेंगे. इससे रेजीडेंशियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दामों में उछाल आना स्‍वाभाविक ही है.

ये भी पढ़ें- रेंट एग्रीमेंट अक्सर 11 महीने का ही क्यों होता है, जानिए इसके पीछे क्या है वजह

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट?
द इकॉनोमिक्‍स टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पारस बिल्‍डटेक के सीओओ कुनाण ऋषि का कहना है कि द्वारका एक्‍सप्रेस-वे इस क्षेत्र के रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल रियल एस्‍टेट मार्केट पर बहुत गहरा असर डालेगा और प्रॉपर्टी की कीमतों में 30-40 फीसदी का उछाल आने का अनुमान है. रियल एस्‍टेट निवेशकों के लिए यह एक्‍सप्रेस-वे एक अच्‍छा मौका लेकर आया है.

स्‍मार्टवर्ल्‍ड डेवलपर्स के सीईओ विवेक सिंघल का कहना है कि यह एक्‍सप्रेस-वे गुरुग्राम के रियल एस्‍टेट मार्केट की डिमांड और कीमत, दोनों को ही बढ़ाएगा. एक्‍सप्रेस-वे शुरू होने से दिल्‍ली, गुड़गांव और मानेसर जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी. इसका असर पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स इस एरिया में चल रहे कंस्‍ट्रक्‍शन प्रोजेक्‍ट्स पर होगा.

द्वारका एक्‍सप्रेस-वे रूट
एक्सप्रेसवे एनएच-8 के पास दिल्‍ली में शिव मूर्ति के पास से शुरू होगा, जो द्वारका सेक्टर-21 से होते हुए गुड़गांव के सेक्टर 88, 84, 83 और 99-103 से गुजरेगा और खेड़की दोला टोल प्लाजा तक जाएगा. वहीं, इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली एयरपोर्ट को एक सुरंग के जरिए जोड़ा जाएगा. खास बात है कि यह अपनी तरह का पहला एक्सप्रेसवे है जिसमें 2 लाख मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल होगा. देश की पहली 3.6 किमी लंबी और 8 लेन चौड़ी अर्बन टनल भी इस प्रोजेक्ट के तहत बनकर तैयार होगी.

Tags: Business news in hindi, Expressway New Proposal, Gurugram news, Property, Real estate

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे