Lowest Home Loan: ये 10 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, चेक करें ब्याज दरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. बीते एक साल में आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद बैंकों ने लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. ऐसे में अगर आप होम लोन (Home Loan) लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ब्याज दरें एक साल पहले की तुलना में बढ़ गई हैं. यहां हम आपको 10 ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोन महंगा होने के बाद भी बाकी बैंकों के मुकाबले सबसे सस्ता होम लोन (Lowest Home Loan Rates) दे रहे हैं.

होम लोन लेते समय ईएमआई और ब्याज दर तय करने में कई फैक्टर काम करते हैं. बैंक की तरफ से होम लोन देते वक्त आपकी उम्र, एलिजिबिलिटी, आपके घर के आश्रित सदस्यों की संख्या, आपके पति या पत्नी की इनकम, आपकी संपत्ति और देनदारियां, सेविंग हिस्ट्री और जॉब सिक्योरिटी भी देखी जाती है.

ये भी पढ़ें- 6 या 7 फीसदी नहीं, यहां FD पर मिलेगा 9.6% का सुपर डुपर ब्याज, 5 साल के लिए लगाना होगा पैसा

इन 10 बैंकों में है सबसे कम ब्याज दर

इंडसइंड बैंक अपने ग्राहकों को न्यूनतम 8.4 फीसदी और अधिकतम 9.75 फीसदी के हिसाब से होम लोन ऑफर कर रहा है.
इंडियन बैंक न्यूनतम 8.45 फीसदी और अधिकतम 9.1 फीसदी के हिसाब से होम लोन दे रहा है.
एचडीएफसी बैंक न्यूनतम 8.45 फीसदी और अधिकतम 9.85 फीसदी के हिसाब से होम लोन ऑफर कर रहा है.
यूको बैंक में होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर 8.45 फीसदी और अधिकतम ब्याज 10.3 फीसदी है.
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 8.5 फीसदी से 10.5 फीसदी के हिसाब से होम लोन ऑफर कर रहा है.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ग्राहकों को न्यूनतम 8.6 फीसदी और अधिकतम 10.3 फीसदी के हिसाब से होम लोन ऑफर कर रहा है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की न्यूनतम ब्याज दर 8.75 फीसदी और अधिकतम ब्याज दर 10.5 फीसदी है.
आईडीबीआई में होम लोन की ब्याज दर 8.75 फीसदी से 10.75 फीसदी तक जाती है.
पंजाब नेशनल बैंक में होम लोन की ब्याज दर 8.8 फीसदी से 9.45 फीसदी तक है.
कोटक महिंद्रा बैंक में ब्याज दर 8.85 फीसदी से लेकर 9.35 फीसदी तक जाती है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे