Hubli-Dharwad-Central Karnataka Election 2023: हुबली-धारवाड़-सेंट्रल सीट पर कांग्रेस के जगदीश शेट्टार हारे, BJP के महेश तेंगिनाकाई 34 हजार वोट से जीते

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शेट्टार से पहले पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी भी हो चुके कांग्रेस में शामिल
शेट्टार ने BJP के ट‍िकट पर लगातार जीत चुके 3 चुनाव
लिंगायत समुदाय के नेता के रूप में जाने जाते हैं जगदीश शेट्टार

LIVE Hubli-Dharwad-Central Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा (Karnataka Assembly Election 2023) की हुबली-धारवाड़-सेंट्रल सीट (Hubli-Dharwad-Central Assembly) पर सभी की नजरें ट‍िकी हुई थीं. इस सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) कांग्रेस के ट‍िकट पर चुनाव लड़ रहे थे. बीजेपी से ट‍िकट नहीं म‍िलने से नाराज जगदीश शेट्टार ने अप्रैल माह में पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शाम‍िल हो गए थे. इस सीट पर मतों की ग‍िनती हो रही है और कांग्रेस के शेट्टार करीब 34,289 वोटों के बड़े अंतराल से बीजेपी के महेश तेंगिनाकाई (Mahesh Tenginakai)  से हार गए हैं.

इस बीच देखा जाए तो कर्नाटक की राजनीति में जगदीश शेट्टार का कद काफी बड़ा माना जाता है. लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शेट्टार भाजपा में रहते हुए मुख्‍यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर रहे चुके हैं. शेट्टार अब तक कर्नाटक विधानसभा के 6 चुनाव जीत चुके हैं.

Karnataka Election 2023: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार बने BJP की बड़ी चुनौती, कांग्रेस के ट‍िकट पर ठोक रहे ताल, क्‍या यहां से लगा पाएंगे चौका?

इस बार चुनाव में जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) का भाजपा के महेश तेंगिनाकाई (Mahesh Tenginakai) के साथ सीधा मुकाबला रहा है. जनता दल (सेक्युलर) के महंतवोडेयार सिद्दलिंगेश्वरगौड़ा (Siddalingeshgowda Mahanthavadeyar) और आम आदमी पार्टी के विकास सोपिन (VIKAS SOPPIN) भी मैदान में डटे रहे. जगदीश शेट्टार इस सीट से 2008 से भाजपा के ट‍िकट पर लगातार 3 चुनाव जीत चुके हैं. 2018 के चुनाव में जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस के डॉ महेश सी नलवाड़ को 21,306 मतों अंतराल से हराया था.

कर्नाटक राज्‍य में करीब 18 फीसदी लिंगायत समुदाय के मतदाता हैं जिन्हें पारंपरिक तौर पर भाजपा समर्थक माना जाता है. लेक‍िन शेट्टार के कांग्रेस में जाने से इस वोट बैंक में बड़ी सेंध लगने की संभावना भी जताई जा रही है. लिंगायत समाज से आने वाले जगदीश शेट्टार से पहले पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. दोनों नेता चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं.

कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे