Karnataka Election 2023: कनार्टक जीत से गदगद ममता बनर्जी, दीदी ने किसे किया सैल्यूट? लगे हाथ कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक में कांग्रेज की जीत ने भाजपा की राजनीति को ना पसंद करने वाले सभी खेमों में खुशी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा पर प्रहार किया है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने बहुमत से जीत हासिल की है, जो भाजपा के लिए बड़ा झटका है. ऐसे में ममता ने इसे बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए वोटर्स को इसके लिए धन्यवाद दिया है. साथ ही उन्होंने 2024 चुनावों को लेकर भी भविष्यवाणी की है.

ममता बनर्जी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद कहा, ‘मैं मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं. साथ ही कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं. अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और वहां भी भाजपा को शिकस्त ही मिलेगी. मैं तमाम मतदाताओं को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने कांग्रेस को जीत दिलाई.’

दीदी की बड़ी भविष्यवाणी
कांग्रेस की जीत से दीदी खासी खुश नजर आईं और उन्होंने 2024 चुनावों को लेकर एक बड़ा दावा भी ठोक दिया. ममता का कहन था, ‘मैं उन नेताओं को भी सैल्यूट करती हूं, जिन्होंने कांग्रेस को जीत दिलाई है. कुमारस्वामी ने भी अच्छा किया. मुझे लगता है कि अब बीजेपी आने वाले दो बड़े चुनाव भी हारेगी. दरअसल, यह 2024 में इनके अंत की शुरुआत है. अब मुझे नहीं लगता कि बीजेपी को 100 से ज्यादा सीट भी मिल सकेगी.’ ममता के इस बयान के बाद से राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है. कर्नाटक के बहाने ममता ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

Karnataka Election 2023: क्यों डीके शिवकुमार के मुकाबले सिद्धरमैया हैं कर्नाटक सीएम के प्रबल दावेदार

बता दें शनिवार सुबह 8 बजे से कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आना शुरू हुए थे. परिणामों के शुरुआती रुझानों के बाद कांग्रेस लगातार बढ़त हासिल करती दिख रही थी. कांग्रेस 136 सीटों के साथ बहुमत से आगे निकल गई थी. अब जीत के बाद कर्नाटक सीएम के नाम को लेकर चर्चा बनी हुई है. माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान सिद्धरमैया को ही सीएम पद पर बैठाएगी.

Tags: BJP, Congress, Karnataka Assembly Election 2023, Mamta Banarjee

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे