
नई दिल्ली. 2017 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीत कर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर (Happy Birthday Manushi Chhillar) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. मानुषी का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के झज्जर में हुआ था. एक सामान्य से परिवार में जन्मीं मानुषी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. आज विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल मानुषी फिल्मों की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. आज इस एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके ‘मिस वर्ल्ड’ के सफर पर एक नजर डालते हैं.
मानुषी छिल्लर को जब ‘मिस वर्ल्ड’ के खिताब से नवाजा गया था उस वक्त सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या था. दरअसल, वो वीडियो ‘मिस वर्ल्ड 2017’ के सवाल जवाब राउंड का था. उस वीडियो में मानुषी छिल्लर वो जवाब देते दिख रही हैं जिसने उन्हें ‘मिस वर्ल्ड’ बनाया.
मानुषी छिल्लर का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे. एक्ट्रेस का ये वीडियो देखने के बाद यकीनन आपका भी कुछ ऐसा ही हाल होने वाला है. आप भी यही कहेंगे कि पूर्व मिस वर्ल्ड सूरत ही नहीं बल्कि सीरत से भी बहुत सुंदर हैं. दरअसल, ‘मिस वर्ल्ड’ के फाइनल राउंड में मानुषी से पूछा गया था कि उनके हिसाब से किस पेशे को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों?
इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह अपनी मां के बहुत करीब हैं और उन्हें यही लगता है कि दुनिया में मां से ज्यादा इज्जत और प्यार का हकदार और कोई नहीं है. इसलिए जब सैलरी की बात होती है तो सिर्फ पैसों की बात नहीं होती है, बल्कि इज्जत की भी बात होती है. इसलिए मां को ही सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए. इस जवाब ने वहां मौजूद सभी जज को हैरान कर दिया था और इसके चलते ही मानुषी छिल्लर के सिर पर 2017 ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज सजा था.
यहां देखें वीडियो-
‘सम्राट पृथ्वीराज’ से किया था डेब्यू-
पिछले साल मानुषी ने अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में वह ‘संयोगिता’ के किरदार में नजर आई थीं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akshay kumar
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 18:02 IST








