कांग्रेस ने कैसे जीता कर्नाटक, कहां चूकी बीजेपी, इस हार से BJP को कमजोर समझना होगी बड़ी भूल?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कांग्रेस के खाते में जो वोट शेयर बढ़ा है, वह मूलतः जेडीएस का वोट है.
कर्नाटक ने हिजाब के मुद्दे को हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
बीजेपी कांग्रेस के आक्रामक प्रचार का जवाब देने में नाकाम रही.

ब्रज मोहन सिंह

Karnataka Assembly Election Result: कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की जीत को बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर प्रचारित कर रही है. करे क्यों नहीं, क्योंकि कर्नाटक बीजेपी के लिए विंध्य के पार एक महत्वपूर्ण दुर्ग था, जिसका हाथ से निकल जाना पार्टी के लिए सुखद नहीं है. दक्षिण में अपने पैर पसारने के लिए कर्नाटक एक महत्वपूर्ण पड़ाव था, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है.

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में आखिरी बार वर्ष 1999 में 40 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था. ऐसा पहली बार होगा कि कांग्रेस ने अपेक्षा से कहीं अधिक 42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 132 सीटें जीतकर बीजेपी को आईना दिखाने का काम किया है.

क्या लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का रास्ता आसान हो गया?
अब मूल मुद्दे पर वापस आते हैं, क्या कर्नाटक की इस जीत से कांग्रेस का 2024 लोक सभा चुनाव का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा? ये मुद्दा दिखने में जितना आसान लग रहा है, पर है नहीं. इस विषय को अब बीजेपी के नजरिए से देखते हैं.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा

वर्ष 2018 में कर्नाटक में बीजेपी का वोट शेयर 36.35 प्रतिशत था, जो 2023 में घटकर 35.08 प्रतिशत के करीब हो गया. बीजेपी के हिसाब से ये नुकसान बहुत ज्यादा चिंताजनक नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं, विधान सभा के मुद्दे कुछ और होते हैं, लोक सभा चुनाव के मुद्दे कुछ और, फिर भी हार तो हार ही है.

लोकसभा में मुद्दे भिन्न, इसलिए वोटिंग प्रतिशत भी ज़्यादा
आमतौर पर जब बीजेपी लोकसभा चुनाव में जाएगी, एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते, इसका वोट शेयर 8-10 प्रतिशत बढ़ जाता है. इसलिए अभी से ये मान लेना कि बीजेपी का जनाधार कर्नाटक में सिमट गया, कांग्रेस के लिए ये सोच घातक हो सकती है.

कर्नाटक में जेडीएस के सफाये का फायदा कांग्रेस को
कांग्रेस के खाते में जो वोट शेयर बढ़ा है, वह मूलतः जेडीएस का वोट है, जो खिसककर कांग्रेस के हिस्से में चला गया. इसको इस तरह समझिए, जेडीएस जिसने 2018 में 18.30 प्रतिशत मत हासिल किया था, इस बार उसका वोट शेयर घटकर 13 प्रतिशत के करीब रह गया. बात सिर्फ बीजेपी बनाम काँग्रेस की नहीं है, जेडीएस की भूमिका तीसरे दल के रूप में सिमट गई है.

कांग्रेस ने कलह को घर की चारदीवारी में समेट लिया
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के एक-दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते हैं. कांग्रेस ने दोनों ही बड़े नेताओं को आपस में उलझने से रोका और अंदरूनी लड़ाई को बाहर आने से रोक लिया, जैसे नज़ारे इन दिनों सचिन पायलट और अशोक गहलोत के मध्य राजस्थान में देखे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बागी हारे, मंत्री हारे, नेता पुत्रों ने फिर मारी बाजी, कर्नाटक की हाईप्रोफाइल सीटों पर चौंकाने वाला जनादेश

मुस्लिम वोट के ध्रुवीकरण का फायदा कांग्रेस को
कर्नाटक के तटीय जिलों में कॉलेज में हिजाब का मसला कई महीनों तक सुलगता रहा, कांग्रेस ने इसको हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. चुनाव प्रचार के आखिरी कुछ दिनों में बजरंग दल और बजरंगबली के मुद्दे ने भी मुस्लिम मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मन बनाने के लिए बाध्य किया.

कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने ओबीसी आरक्षण कोटे में से 4 प्रतिशत मुसलमानों को निकालकर वोकालिग्गा और लिंगायत को जगह दे दी लेकिन इसका फायदा कम और नुकसान अधिक हुआ. पीएफ़आई भले भी बहुत से राज्यों में प्रतिबंधित संस्था है लेकिन इस मुद्दे को अपने पक्ष में भुनाने में काँग्रेस नेताओं ने दिलचस्पी दिखलाई. नतीजा सामने है कि मुस्लिम वोटरों ने एकमुश्त में कांग्रेस को वोट दिया.

येदियुरप्पा की विरासत को नहीं संभाल सके बसवराज
येदियुरप्पा दशकों तक कर्नाटक में बीजेपी के प्रखर चेहरा रहे, उनके ही समय में बीजेपी ने अपनी ऊँचाइयां छूईं. ये कहाँ गलत नहीं होगा कि बसवराज बोम्मई उस जादू को बरकरार नहीं रख सके. उनकी सरकार पर कांग्रेस ने हर काम में 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया, जिसे बीजेपी का दामन धूमिल हुआ.

भले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में कई सभाएं हुई लेकिन सच्चाई यही है कि बीजेपी अपने अंतर्द्वंद में घिरकर रह गई और कांग्रेस के आक्रामक प्रचार का जवाब देने में नाकाम रही.

Tags: All India Congress Committee, Assembly elections, BJP, Karnataka Assembly Election 2023, Narendra modi, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे