UP Nikay Chunav Result: बीजेपी का जलवा, मुस्लिम क्षत्रों में पिछड़ी सपा, जानें बसपा और कांग्रेस का हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बीजेपी ने यूपी की सभी 17 मेयर सीटों पर लहराया जीत का परचम
समाजवादी पार्टी का 2017 के चुनाव से भी हुआ बुरा हाल
बसपा और कांग्रेस का नहीं खुला खाता, लेकिन कुछ सीटों पर चौंकाया

लखनऊ. दो चरणों में हुए यूपी नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू एक बार फिर देखने को मिला. तो वहीं समाजवादी पार्टी मुस्लिम क्षेत्रों में भी पिछड़ती चली गई. वहीं पिछली बार दो मेयर सीट जीतने वाली बसपा के खाते में नील बटे सन्नाटा रहा. अगर कांग्रेस की बात करें तो इस बार उसने एक भी सीट तो नहीं जीती लेकिन, सभी को चौंकाया जरूर. झांसी और मुरादाबाद मेयर सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही. नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में भी बीजेपी का परचम लहराया.

दरअसल, 17 नगर निगम मेयर चुनाव में बीजेपी का कब्ज़ा रहा, बीजेपी ने मेयर पद पर क्लीन स्वीप करते हुए सभी 17 सीटों को भारी अंतर् से जीता. वहीं समाजवादी पार्टी और बसपा का पिछले दो व‍िधानसभा चुनावों से चला आ रहा बुरा दौर जारी है. समाजवादी पार्टी का पिछली बार भी खाता नहीं खुला था. इस बार भी परिणाम वैसा ही रहा. 6 सीटों पर तो वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई. झांसी, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद और मेरठ में सपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे. मेरठ में तो सपा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से भी पिछड़ गई. सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान तीसरे नंबर पर रहीं. 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी 14 सीटों पर दूसरे नंबर पर थी, जबकि इस बार महज 11 सीटों पर ही वह रनर अप रही.

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी पिछड़ी सपा 
समाजवादी पार्टी के लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मुस्लिम क्षेत्रों में भी उसका वोट बैंक खिसकता दिखा. पीतल की नगरी मुरादाबाद और सहारनपुर में सपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे. वही हाल अन्य जिलों में भी रहा. मेरठ में सपा से ज्यादा ओवैसी की पार्टी को वोट मिले. कहा जाता है कि सपा और रालोद का पश्चिम यूपी में स्ट्रांग होल्ड है. अखिलेश ने सहारनपुर और मेरठ में रोड शो भी किया था, बावजूद जीत तो छोड़िए तीसरे पायदान पर पहुंच गए.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

बसपा-कांग्रेस का नहीं खुला खाता
अगर बात बसपा की कर ली जाए तो 2017 में बीएसपी ने मेरठ और अलीगढ़ की मेयर सीट पर कब्ज़ा जमाया था. इस बार उसका भी खाता नहीं खुला. अब बीएसपी का कोई भी मेयर नहीं है. हालांकि बसपा प्रत्याशी गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर में तीसरे नंबर पर रहे. उधर कांग्रेस का भी यूपी में बुरा दौर ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार भी मेयर सीट पर उसका खाता नहीं खुला. कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि दो सीटों झांसी और मुरादाबाद में उसके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे. इसके अलावा लखनऊ में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं.

Tags: UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे