सरकारी डॉक्टर्स क्यों छोड़ रहे नौकरी? पता लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने बनाई कमेटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहतक: सरकारी सेवाओं के प्रति डॉक्टरों के घटते रुझान का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश पर तीन डॉक्टरों की एक हाई लेवल कमेटी गठित की गई है. कमेटी 1 महीने में रिपोर्ट पेश करेगी और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा नौकरी छोड़ने और नए चयनित डॉक्टरों के ज्वाइन नहीं करने के पीछे के कारणों का पता लगाएगी. इस हाई लेवल कमेटी में झज्जर के सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप को भी शामिल किया गया है.

डॉ. ब्रह्मदीप का मानना है कि प्राइवेट सेक्टर में डॉक्टरों को वेतन ज्यादा मिलता है, इसलिए सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो रही है. हालांकि, उनका यह भी मानना है कि पहले के मुकाबले अब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा गठित की गई हाई लेवल कमिटी के सदस्य एवं झज्जर के सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप का कहना है कि पहले के मुकाबले सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या में बढ़ी है, मगर प्राइवेट सेक्टर में डॉक्टरों को ज्यादा वेतन मिलता है.

पैसों के पीछे न भागें डॉक्टर, सेवा करें
आगे बताया कि ज्यादा पैसे के चक्कर में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या घट रही है. सरकारी डॉक्टर या तो प्राइवेट सेक्टर में जाने के लिए नौकरी छोड़ रहे हैं या फिर 20 साल नौकरी पूरी होने के बाद वीआरएस ले रहे हैं. सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों और नए एमबीबीएस स्टूडेंट्स को भी नसीहत दी है. उनका कहना है कि डॉक्टरी पेशा सेवा भाव का पेशा है. अगर हम सेवा भाव से लोगों का इलाज करेंगे तो हमें नाम भी मिलेगा और संतुष्टि भी. किसी का दर्द दूर करने से डॉक्टरों को दुआएं मिलती हैं. डॉक्टर सिर्फ पैसे के पीछे न भागें.

प्रदेश में 15000 डॉक्टरों की कमी
सीएमओ ने बताया कि हाई लेवल कमेटी में शामिल अन्य डॉक्टरों से भी जल्द ही कोआर्डिनेशन किया जाएगा और 1 महीने के अंदर तमाम कारणों का पता लगाकर कमेटी अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को सौंपेगी. डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित मानकों द्वारा प्रदेश में 15000 डॉक्टरों की कमी है. हालांकि, प्रदेश सरकार इस कमी को पूरा करने के लिए हर एक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा कर चुकी है. इतना ही नहीं सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है, लेकिन नव चयनित डॉक्टर नौकरी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं. इसी के चलते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश पर यह हाई लेवल कमिटी गठित की गई है. डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे सकारात्मक कदम उठाएगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे