नई दिल्ली. बॉलीवुड में अक्सर हमें कई प्रेम कहानियां सुनने को मिल जाती है. कई ऐसी भी कहानियां जो अधूरी रह गई हैं, आज हम आपको फिल्मी दुनिया की एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक वक्त में खूब सुर्खियां बटोरी थी. ये प्रेम कहानी राजेश खन्ना और एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू की है. अंजू महेंद्रू की गिनती 70 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेज में होती थी. इन दिनों इस एक्ट्रेस की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. एक्ट्रेस की ये फोटो देखकर कोई भी धोखा खा सकता है. इस फोटो में अंजू महेंद्रू को पहचान पाना वाकई मुश्किल है.
अंजू महेंद्रू ने 13 साल की उम्र में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी. पहली बार मशहूर कवि कैफी आजमी ने उन्हें देखा था जिसके बाद उन्होंने बसु भट्टाचार्य को अंजू के बारे में बताया था. अंजू ने 1966 में बसु भट्टाचार्य की फिल्म ‘उसकी कहानी’ से डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया, लेकिन उन्हें किसी भी फिल्म से कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई. अंजू महेंद्रू ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में ही नजर आई थीं.
फिल्मों में कुछ खास सफलता हासिल न करने के बाद एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री का रुख कर लिया. टीवी की दुनिया में एक्ट्रेस को काफी सफलता मिली. उन्होंने कई सारे शोज किए और वह आज भी छोटे पर्दे पर पूरी तरह से सक्रिय हैं. फिल्मों के अलावा अंजू ने राजेश खन्ना संग अपने रिलेशनशिप की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
(फोटो साभार- instagram @anjumahendroo)
शादी से किया था इनकार-
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू ने तकरीबन 7 सालों तक एक- दूसरे को डेट किया था. उस दौरान राजेश खन्ना फिल्मों में शोहरत के शिखर पर पहुंच गए थे. वहीं अंजू तब भी फिल्मों में पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं. ऐसे में काका चाहते थे कि अंजू अपना करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन एक्ट्रेस अपने दम पर पहचान बनाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया था.
कभी नहीं की शादी-
राजेश खन्ना संग ब्रेकअप के बाद अंजू महेंद्रू का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया था. अंजू महेंद्रू ने काका के बाद कई लोगों को डेट किया, लेकिन उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood actors, Rajesh khanna
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 16:37 IST








