
आदित्य आनंद/गोड्डा. सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. गोड्डा के बोआरीजोर प्रखंड के हिजुकीत्ता गांव की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने साइंस स्ट्रीम में जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किया है. प्रियंका 94 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है. वह डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जानगर की छात्रा है. प्रियंका के इस रिजल्ट से घर और स्कूल में खुशी का माहौल है. रिश्तेदार व दोस्तों का लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं. प्रियंका का मैट्रिक में 96.8 प्रतिशत अंक आया था.
प्रियंका घर पर अपनी मां विभा देवी के साथ रहती है. पिता का 3 साल पहले देहांत हो गया है. पिता की जगह पर मां का ईसीएल में नौकरी मिली है. प्रियंका के दो भाई हैं. दोनों कर्नाटक में रहते हैं. प्रियंका ने बताया कि घर पर शुरू से पढ़ाई का माहौल रहा है. पिता के गुजर जाने के बाद मां किसी चीज का कमी महसूस नहीं होने दी. पढ़ाई का भरपूर अवसर मिला. दोनों भाई भी सहयोग करते और आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं. प्रियंका ने बताया कि वे रोजाना स्कलू के अलावा रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती थी. इसका असर रिलज्ट में दिख रहा है. आगे चल कर इंजीनियर बनना चाहती है.
पिता थे केमिस्ट्री ऑनर्स के टॉपर
प्रियंका की मां विभा देवी ने बताया कि उनकी बेटी ने टॉप किया है. इस बात से उन्हें काफी खुशी है. उन्हें लगा था कि बेटी स्कूल टॉप करेगी. लेकिन यह नहीं सोची थी कि जिले में टॉप करेगी. प्रियंका में इसके पिता का गुण है. इसके पिता अपने जमाने में केमिस्ट्री ऑनर्स में टॉप किए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 16:33 IST








