
हाइलाइट्स
टाटा नेक्सॉन को कंपनी ने अग्रेसिव प्राइसिंग के साथ लॉन्च किया था.
मार्केट में टाटा नेक्सॉन की टक्कर हुंडई की क्रेटा एसयूवी से होती है.
इस एसयूवी कार की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये से भी कम है.
नई दिल्ली. भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा नेक्सॉन लंबे वक्त से पॉपुलर है. लॉन्च के बाद से ही ये कार भारत में बहुत लोकप्रिय रही है. वर्तमान में भी इस कार को ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. यह कार पिछले फाइनेंशियल इयर में टाटा नेक्सॉन ने हुंडई क्रेटा को पटखनी देकर इंडिया की नंबर 1 एसयूवी रही. भले ही Hyundai Creta और Nexon एक ही सेगमेंट के मॉडल्स नहीं हैं और Nexon Creta की तुलना में काफी अफोर्डेबल भी है, लेकिन सेल्स के आधार पर यह कार एसयूवी सेगमेंट की लीडर है.
Tata Nexon की 1,72,138 यूनिट्स बिकीं जबकि Creta 1,50,372 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. दिलचस्प बात यह है कि Tata Nexon की सीधी टक्कर – Maruti Suzuki Brezza 1,45,665 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही.
पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन
Tata Nexon कई प्रकार के वेरिएंट पेश करती है. कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है और XE, XM, XMA, XZ+ और XZA+ सहित पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ पांच वर्जन उपलब्ध हैं. Tata Nexon को एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी पेश करती है और रेंज की पसंद के आधार पर ग्राहकों के लिए दो अलग-अलग वेरिएंट हैं. नेक्सन ईवी मैक्स एक लॉन्गर रेंज का वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतजार ! मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी की पहली यूनिट तैयार, थार से लेगी लोहा
अट्रैक्टिव प्राइसिंग
Tata Nexon की कीमत काफी अट्रैक्टिव है. इसकी कीमत 7.8 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 14.5 लाख रुपये है. Nexon का बेस प्राइस इसके कंपैटिटर्स की तुलना में सस्ता है, जो इसे कई लोगों की पसंद बनाता है. Tata अपनी कार लाइन-अप को फ्रेश रखना पसंद करती है. हमने भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से नेक्सॉन पर कई अपडेट देखे हैं. Tata ने Nexon EV को क्रूज़ कंट्रोल और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे नए फीचर्स के साथ अपडेट भी किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:31 IST








