स्विंग का किंग, मच्‍छर ने तोड़ा वनडे वर्ल्ड कप खेलने का सपना, डिप्रेशन में खत्म हुआ टीम इंडिया के गेंदबाज का करियर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

तेज गेंदबाज ने कम वक्‍त में ही बना लिया था बड़ा नाम
वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया को बॉलर से थी खास उम्‍मीद

नई दिल्‍ली. एक ऐसा बॉलर जिसे गेंद को विकेट के दोनों तरफ स्विंग कराने की महारथ हासिल हो. जिसने घरेलू ही नहीं विदेशी पिचों पर भी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. चंद सालों में ही जिसने वर्ल्ड क्रिकेट में अपने नाम का हौव्वा खड़ा कर दिया, वह खुद एक मच्छर के आगे टूट गया. अपने ही देश में हो रहे वर्ल्ड कप में खेलने का उसका सपना टूट गया. टीम इंडिया का यह अनलकी खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि प्रवीण कुमार उर्फ पीके हैं, जिन्‍हें दुनिया ने किंग ऑफ स्विंग के खिताब से नवाजा था.

2007 में पाकिस्तान के खिलाफ प्रवीण कुमार ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पीके को 2011 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अचूक हथियार की तरह तराशा जा रहा था. करियर पीक पर था और पीके लंबे समय के लिए स्थापित गेंदबाज बनने की तरफ कदम बढ़ा चुके थे. लेकिन प्रवीण कुमार की तमाम उम्‍मीदें और सपने एक झटके में खत्म हो गए.

पीके जब साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज खेलने गए तो उन्हें कोहनी में मामूली चोट लग गई. हालत सामान्य ही थे. 2011 वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्शन होने के फौरन बाद ही पीके को डेंगू हो गया. इसके बाद कोहनी की चोट भी गंभीर हो गई. ऐसे में उनके लिए दो बॉल फेंकना भी नामुमकिन हो गया. निराश होकर पीके को वर्ल्ड कप टीम से नाम वापस लेना पड़ा.

राशिद खान की करामात, IPL 2023 में बनेगा महारिकॉर्ड! लीग में पहली बार मचेगा ऐसा कोहराम

वापसी में रहे नाकाम तो…
टीम इंडिया ने अपनी जमीन पर वर्ल्ड कप जीता तो इसका हिस्सा ना हो पाने की टीस प्रवीण कुमार में घर कर गई. कुछ वक्‍त बाद दाएं हाथ के गेंदबाज की वापसी की उम्मीद बांधी, लेकिन तब तक भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह की नई पौध जड़े जमा चुकी थी. टीम में वापसी करने में नाकाम रहने पर प्रवीण कुमार ने टूटे मन से 2018 में रिटायरमेंट ले लिया. इन सबके बीच 2012 से 2017 तक वह बुरी तरह डिप्रेशन का शिकार रहे. हालात इतने बदतर हुए कि एक रात प्रवीण कुमार रिवॉल्वर लेकर घर से निकले और हाइवे पर खुद को गोली मार सब खत्म करने का इरादा तक कर लिया था.

Tags: Cricket news, Praveen Kumar, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे