LIVE Udupi Karnataka Election 2023: उडुपी सीट पर BJP की बरकरार रहेगी जीत या फ‍िर कांग्रेस-JDS करेंगे कोई खेल? जानें रुझानों की लेटेस्‍ट अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ओबीसी वर्ग के मोगावीरा समुदाय के यशपाल सुवर्णा तेजतर्रार नेताओं में शुमार
हिजाव व‍िवाद के दौरान व‍िवाद‍ित बयान से चर्चा में आए सुवर्णा
तीन बार सीट जीत चुके बीजेपी व‍िधायक पर भारी पड़े

LIVE Udupi Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा (Karnataka Assembly Election) की उडुपी सीट को बेहद खास माना गया है. ह‍िजाब व‍िवाद (Hijab Row) के दौरान खासी चर्चा में आई ये सीट चुनाव में भी हॉट बनी हुई है. भाजपा (BJP) ने उडुपी व‍िधानसभा (Udupi Assembly) सीट से सीट‍िंग व‍िधायक के रघुपति भट्ट का ट‍िकट काटकर यशपाल सुवर्णा पर बड़ा चुनावी दांव खेला था. इस सीट पर यशपाल सुवर्णा (Yashpal Suvarna) ने कांग्रेस के प्रसादराज कंचन (PRASADRAJ KANCHAN) को 32,776 वोटों के अंतराल से हराया है.

यशपाल सुवर्णा पहली बार उस समय ज्‍यादा चर्चा में आए थे जब उन्‍होंने कर्नाटक में ह‍िजाब व‍िवाद के दौरान व‍िवाद‍ित बयान द‍िया था और हिजाब पहनने की मांग करने वाली छात्राओं को ‘आतंकवादी’ तक बोला था. इस सीट पर सबकी नजर ट‍िकी हुई थी.

Karnataka Election 2023: उडुपी सीट पर ट‍िकी सबकी न‍िगाहें, ह‍िजाब व‍िवाद में चर्चा में आए यशपाल सुवर्णा पर BJP का बड़ा चुनावी दांव

बताते चलें क‍ि ओबीसी वर्ग के मोगावीरा समुदाय से आने वाले 45 वर्षीय यशपाल सुवर्णा उडुपी गवर्नमेंट पीयू गर्ल्स कॉलेज की विकास समिति के उपाध्यक्ष हैं. हिजाब विवाद के दौरान बड़ी भूमिका निभाई थी और हिजाब के खिलाफ वो सबसे आगे खड़े थे. उन्होने कोर्ट पहुंची 6 मुस्लिम छात्राओं को आतंकवादी तक कह डाला था. आज भी यशपाल सुवर्णा कहते हैं कि वो अभी भी अपने इस बयान पर कायम हैं. क्योंकि, जो लोग देश के कानून का पालन नहीं करते हैं, वो सब देशद्रोही हैं. यशपाल सुवर्णा के पिता एक बैंकर थे. मछली पकड़ने का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक को छोड़ दिया था.

भाजपा ने यशपाल सुवर्ण (Yashpal Suvarna) का सीधा मुकाबला कांग्रेस के प्रसादराज कंचन (PRASADRAJ KANCHAN) के साथ रहा. जेडीएस के दक्षत आर शेट्टी (Dakshath R Shetty), आम आदमी पार्टी के प्रभाकर पूजारी भी मैदान में थे. भाजपा के सीट‍िंग व‍िधायक के रघुपति भट्ट ने यहां से 2004, 2008 और 2018 के चुनावों में जीत दर्ज की थी. लेक‍िन ह‍िजाब व‍िवाद के चलते वह सीट‍िंग एमएलए पर भारी पड़े.

कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे