Karnataka assembly Election Result 2023: कर्नाटक में हार के बाद भी बीजेपी का जलवा बरकरार, वोट प्रतिशत में नहीं हुआ कोई नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Karnataka assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 आना शुरू हो गए हैं. कुछ विधानसभा सीटों के रिजल्‍ट के साथ ही रुझानों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के आंकड़े को छूती नजर आ रही है वहीं बीजेपी इस बार पिछड़ती दिखाई दे रही है. कर्नाटक में सरकार होने के बावजूद भले ही बीजेपी इस बार हार की ओर है लेकिन जनता की नजर में पार्टी का जलवा बरकरार है. बीजेपी का इस बार के चुनावों में भी वोट प्रतिशत जस का तस है. पार्टी को मिले वोट परसेंटेज में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है.

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 में भारतीय जनता पार्टी का कुल वोट प्रतिशत 35.7 फीसदी है, जबकि पांच साल पहले साल 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी पार्टी का वोट प्रतिशत जीत के बावजूद 36.2 फीसदी था. ऐसे में इस बार बीजेपी को एक फीसदी से भी कम वोटों का नुकसान हुआ है जो कि न के बराबर है.

कम बढ़त पर भी कांग्रेस ले गई फायदा
चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि जीत की ओर बढ़ती कांग्रेस पार्टी को इस बार वोट प्रतिशत के मुकाबले सीटों का जबर्दस्‍त फायदा हुआ है. जहां पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बीजेपी से भी दो फीसदी आगे 38.4 फीसदी था वहीं इस बार यह करीब 5 फीसदी बढ़कर 43.1 फीसदी हो गया है. हालांकि सीटों में बड़ा मुनाफा मिला है. 2018 कर्नाटक असेंबली इलेक्‍शन में कांग्रेस के खाते में 78 सीटें आई थीं. जबकि पार्टी ने 221 सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं इस बार कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है. यह बहुमत के 113 सीटों के आंकड़े से काफी ऊपर है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

किसको हुआ ज्‍यादा नुकसान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे ज्‍यादा नुकसान जनता दल सेक्‍युलर को होता दिखाई दे रहा है. जहां जेडीएस के खाते में सीटें भी कम आती दिख रही हैं वहीं इसका वोट प्रतिशत भी करीब 7 फीसदी गिरा है. कर्नाटक असेंबली इलेक्‍शन 2018 में जेडीएस ने 200 सीटों पर चुनाव लड़ा था, कुल 37 पर जीत दर्ज की थी. इसका वोट प्रतिशत 20.61 फीसदी था. जबकि इस बार जेडीएस महज 21 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है. वहीं इसका वोट प्रतिशत भी 13. 3 फीसदी है. ऐसे में इन नतीजों से एक बात तो तय है कि जो नुकसान जेडीएस को हुआ है, उसका बड़ा फायदा कांग्रेस पार्टी के खाते में गया है.

तमाम वादों के बाद भी बीजेपी नहीं बढ़ा पाई वोट
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो कर्नाटक में जीत को दोहराने के लिए बीजेपी ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था. सत्‍ता में होने और विभिन्‍न चुनावी वादों के बावजूद बीजेपी अपने वोट प्रतिशत को नहीं बढ़ा पाई. वोट प्रतिशत में तो बीजेपी को नुकसान नहीं हुआ लेकिन बड़ी संख्‍या में सीटें गंवानी पड़ी हैं.

Tags: Karnataka

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे